{"_id":"5d18cd238ebc3e3c7239adad","slug":"taslima-nasrin-angry-on-zaira-wasim-quits-acting-due-to-islam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले को लेखिका ने बताया बेहद बेवकूफी भरा, कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले को लेखिका ने बताया बेहद बेवकूफी भरा, कही बड़ी बात
Sun, 30 Jun 2019 09:00 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
zaira wasim
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैलेंटेड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने जब से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड छोड़ने की बात की है तबसे उनकी हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर जायरा वसीम के फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल हो चुके हैं। फिल्मी दुनिया को छोड़ने के फैसले की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने के पीछे अपनी धर्मिक वजह बताई हैं।
Zaira Wasim
- फोटो : Twitter
जायरा के अचानक से एक्टिंग छोड़ने पर कई फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि राजनेता भी हैरान हैं। इस बीच बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए जायरा वसीम के इस फैसले पर हैरानी जताई है। साथ ही धर्म की वजह से बॉलीवुड छोड़ने के उनके फैसले को बेहद बेवकूफी भरा बताया है।
taslima nasrin
- फोटो : file photo
तस्लीमा नसरीन ने लिखा- 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए! बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जायरा वसीम अब एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके एक्टिंग करियर से अल्लाह के प्रति उनका विश्वास खत्म हो रहा है, क्या नैतिक फैसला है! मुस्लिम समुदाय की कई प्रतिभाएं बुर्के के अंधेरे में जाने को मजबूर हैं।' तस्लीमा नसरीन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
zaira wasim
- फोटो : file photo
वहीं तस्लीमा नसरीन से पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जायरा वसीम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- 'यह उनका निजी मामला है, इस पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं है।' बता दें जायरा वसीम ने फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। महज 2 फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जायरा वसीम को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पहली फिल्म 'दंगल' सुपरहिट होते ही फैंस जायरा को 'दंगल गर्ल' के नाम से जानने लगे।
इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। महज 2 फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जायरा वसीम को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पहली फिल्म 'दंगल' सुपरहिट होते ही फैंस जायरा को 'दंगल गर्ल' के नाम से जानने लगे।
विज्ञापन
जायरा वसीम
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर बॉलीवुड छोड़ने की वजह बताते हुए लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 6 पन्ने की चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है।