फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teja Sajja: 'हनुमान' की शूटिंग के दौरान एक आंख खोने वाले थे तेजा सज्जा, इस हादसे के बाद अभिनेता ने कराई सर्जरी

Fri, 19 Jan 2024 11:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 Jan 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Teja Sajja reveals he was about to lose an eye during Hanuman Shooting after wearing lenses underwent surgery
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता तेजा सज्जा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'हनुमान' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के अलावा फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल साबित हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'हनुमान' के अभिनेता तेजा सज्जा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान लगभग अपनी एक आंख खो दी थी? दरअसल, शूटिंग के दौरान वे एक हादसे के शिकार हो गए, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया।

Teja Sajja reveals he was about to lose an eye during Hanuman Shooting after wearing lenses underwent surgery
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए साक्षात्कार में तेजा सज्जा ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उनकी दाहिनी आंख के कॉर्निया को नुकसान पहुंचा है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने उनके किरदार के लिए एक लाल लेंस का इस्तेमाल किया, जिससे उनके कॉर्निया पर खरोंच आ गई। वहां बहुत सारी धूल और छोटे-छोटे पत्थर भी थे, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते थे। अभिनेता ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक था। पूरी तरह देखने से पहले उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
Killer Soup: कोंकणा सेन शर्मा ने मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर ऐसे बनाई 'किलर सूप', इंटीमेट सीन्स पर तोड़ी चुप्पी

Teja Sajja reveals he was about to lose an eye during Hanuman Shooting after wearing lenses underwent surgery
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

कई चुनौतियों के बावजूद, तेजा ने कहा किया कि उन्हें शूटिंग का हर मिनट पसंद आया। लोग अपना खून-पसीना देने की बात करते हैं। उनके अनुसार, उन्होंने सचमुच ऐसा किया, क्योंकि यह फिल्म प्यार, दर्द और ईमानदारी का परिश्रम है। फिल्म की बॉक्स-ऑफिस सफलता के बारे में बात करते हुए तेजा ने बताया कि फिल्म पहले ही दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये पार कर चुकी है और अभी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम के लिए सपना सच होने जैसा है। तेजा ने आगे कहा कि इन सभी नंबरों का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है, क्योंकि वह बचपन से ही तेलुगु फिल्म उद्योग में ऐसी कई सफलताओं का हिस्सा रहे हैं।
Rashmika Mandanna: एनिमल में रणबीर को थप्पड़ मारने के बाद वह रो पड़ी थीं रश्मिका, एक टेक में शूट हुआ था सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja reveals he was about to lose an eye during Hanuman Shooting after wearing lenses underwent surgery
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

तेजा ने यह भी खुलासा किया कि वह पहले भी आस्तिक थे, लेकिन 'हनुमान' की शूटिंग ने भगवान में उनकी आस्था को और मजबूत कर दिया है। उन्होंने रास्ते में हर कदम पर दैवीय हस्तक्षेप देखा। वहीं, बात करें फिल्म की तो प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' सुपरहीरो फिल्म है। 'मेरी क्रिसमस' और 'गुंटूर करम' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ टकराव के बावजूद, यह दुनिया भर के कई सिनेमाघरों में हाउसफुल जा रही है।
Ananya Panday: 'खो गए हम कहां' स्टार करना चाहती हैं बोल्ड रोल्स, बोलीं- मौका मिला तो करूंगी बायोपिक में काम

विज्ञापन
Teja Sajja reveals he was about to lose an eye during Hanuman Shooting after wearing lenses underwent surgery
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म के सितारों की तो 'हनुमान' में तेजा सज्जा के साथ अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण के निरंजन रेड्डी ने प्राइम शो एंटरटेनमेंट बैनर के तहत किया है। साथ ही अनुदीप देव, हरि गौरा और कृष्णा सौरभ ने इस फिल्म के लिए संगीत निर्देशक के रूप में काम किया।
Shahid Kapoor: जिम में सुनी कहानी, रोबोट से हुआ प्यार, शाहिद कपूर की मानें तो फिल्मों की लगी लंबी कतार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed