अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस्राइल के राजदूत से मुलाकात की है। अभिनेत्री नई दिल्ली में इस्राइली दूतावास पहुंचकर राजदूत नाओर गिलोन से मिलीं और इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ इस्राइल को अपना समर्थन दिया। इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध की चर्चा दुनियाभर में है। इसमें भारत मजबूती से इस्राइल के साथ है। हाल ही में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपना समर्थन जताते हुए भारत में इस्राइल के राजदूत से मुलाकत की।
Kangana Ranaut: इस्राइली दूतावास पहुंचीं कंगना रणौत, इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत अभिनय और फिल्मों से अलग तमाम सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में वह रावण दहन करने के लिए दिल्ली पहुंचीं, इस दौरान वह दिल्ली में इस्राइली दूतावास भी पहुंचीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'आज पूरी दुनिया, खासकर इस्राइल और भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग लड़ रहे हैं'।
कंगना ने आगे लिखा, 'कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि इस्राइल एम्बेसी आकर उन लोगो से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं। जिस प्रकार से छोटे बच्चों को, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा हैं, ये दिल को झकझोर देने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आंतकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इस्राइल विजयी होगा'।
Shastry Virudh Shastry Trailer: 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' का ट्रेलर जारी, परिवार को लेकर उठाती है बड़ा सवाल
कंगना रणौत ने आगे लिखा, 'इस्राइली राजदूत के साथ मैंने अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में चर्चा की। बता दें कि कंगना की फिल्म 'तेजस' 27 अक्तूबर को रिलीज होगी। कंगना फिल्म में पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आएंगी।
Had a very soulful meeting with Israel’s ambassador to Bharat Shri Naor Gilon ji.
आज पूरी दुनिया, ख़ासकर इज़राइल और भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी जंग लड़ रहे हैं । कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुँची, तो मुझे लगा कि इज़रायल एम्बेसी आकर उन लोगो से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक… pic.twitter.com/syCkDxJCze
बता दें कि कंगना रणौत 24 अक्तूबर को दशहरे के मौके पर दिल्ली के मशहूर रामलीला ग्राउंड में पहुंचीं। यहां उन्होंने रावण दहन किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी महिला के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम हुआ है।
Bigg Boss 17 Promo: आपस में ही लड़ पड़े नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, गुस्से में एक्ट्रेस ने उतारी पति की नकल