बीती रात यानी शनिवार को राखी सावंत की मां जया का निधन हो गया। दरअसल, एक्ट्रेस की मां का ब्रेन ट्यूमर और कैंसर का इलाज चल रहा था। इस खबर की पुष्टि करते हुए राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां आखिरी सांस लेती दिखीं। उनके गुजरने के बाद राखी के दोस्त, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सभी सितारे दुख जता रहे हैं।
Rakhi Sawant: 'स्टे स्ट्रॉन्ग राखी', मां के निधन के बाद एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आए ये स्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी श्रॉफ ने कही यह बात
राखी के इस पोस्ट पर कई सितारों ने कमेंट किए। जैकी श्रॉफ ने राखी को सहारा देते हुए लिखा, 'मैं तुम्हारा दर्द महसूस कर सकता हूं। मैंने भी अपनी मां, पिता और भाई को खोया है। उनकी रूह हमेशा हमारे साथ रहेगी।'
यह भी पढ़ें: 29 साल बाद एक बार फिर चलेगा 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने का जादू, टीजर में छाई अक्षय-इमरान की जोड़ी
मान्यता दत्त ने कही यह बात
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने लिखा, 'इस दुख की घड़ी में ऊपर वाला तुम्हें हिम्मत और ताकत दे, ताकि तुम अपने को खोने का दर्द सह सको। ओम शांति। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
यह भी पढ़ें: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट
इसी क्रम में टेलीविजन स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर कमेन्ट कर राखी का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की हिम्मत भी दी। अभिनेत्री पवित्र पुनिया ने लिखा, 'हिम्मत रखो राखी, अपना ध्यान रखो। भगवान आंटी की आत्मा को शांति दे। ओम शांति।' इसी के साथ अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'ओम शांति।' वहीं अभिनेता राहुल वैद्य ने भी शोक जताया।