साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। लॉकडाउन के बीच हुई इनकी शादी काफी चर्चा में है। निखिल सिद्धार्थ तेलुगू सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने 14 मई यानी गुरुवार को गर्लफ्रेंड पल्लवी वर्मा से शादी की है। ये दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।
Nikhil Siddhartha: लॉकडाउन के बीच इस अभिनेता ने की डॉक्टर से शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा ने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। साथ ही इन दोनों ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद शादी करने का फैसला किया था, लेकिन दोनों के परिवार ने अभी शादी करने की सलाह दी, जिसके बाद कम लोगों की उपस्थिति में ही दोनों ने शादी कर ली।
निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा ने पूरे रीति-रिवाज से 14 मई की सुबह शादी की। इस खास मौके पर इन दोनों का परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा की शादी की तस्वीरें- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, जिससे साफ जाहिर होता है कि शादी में आए सभी महमानों ने सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया है।
A post shared by Silver Screen Celebrities (@silverscreencelebrities) on
निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा की शादी में मास्क के अलावा सेनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। गौरतलब है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद इन दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद अपने करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने का फैसला किया है। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले निखिल सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पल्लवी वर्मा के साथ तस्वीर साझा की थी।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'जल्द ही साथ होंगे, लेकिन अभी के लिए, आप दूर से प्यार करते हैं'। जिसको उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि बीती फरवरी को निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा ने सगाई की थी। करीब दो साल रिश्ता चलाने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। वहीं आपको बता दें कि पल्लवी वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं।
पढ़ें: अभिनय के साथ माधुरी दीक्षित की फिल्मों के गाने भी रहे हैं सदाबहार, जन्मदिन पर सुनें उनके 10 सुपरहिट गाने