फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी के केस में टॉलीवुड एक्टर पर दर्ज हुई FIR, पत्नी ने ही पुलिस को दी थी शिकायत

Wed, 31 Jan 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Telugu actor Samrat Reddy arrested after wife files compaint
samrat reddy
तेलुगु फिल्म एक्टर सम्राट रेड्डी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। ये शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि साम्राट रेड्डी की पत्नी हर्षिता रेड्डी ने की है। शिकायत के बाद माधापुर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। 
Telugu actor Samrat Reddy arrested after wife files compaint
samrat reddy
पुलिस ने बताया कि सम्राट रेड्डी पर कुछ समय से पत्नी हर्षिता रेड्डी को प्रताड़ित करने का आरोप है। इससे पहले सम्राट के खिलाफ घरेलु हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मामले भी दर्ज हैं और अब पत्नी के मकान में चोरी की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
Telugu actor Samrat Reddy arrested after wife files compaint
samrat reddy
आपको बता दें कि दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन बार-बार हो रहे झगड़े के कारण पिछले कुछ समय से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इससे पहले सम्राट के खिलाफ राजेंद्रनगर थाने में धारा 498/ए के तहत एक मामला दर्ज है। अब उनके खिलाफ माधापुर स्थित हर्षिता के घर में चोरी की कोशिश करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu actor Samrat Reddy arrested after wife files compaint
Samrat Reddy

सम्राट की पत्नी हर्षिता रेड्डी ने पुलिस में साम्राट के चोरी छिपे उसके घर में घुसने और सीसी टीवी कैमरे तोड़ कर अलमारी में रखे गहने और कीमती सामान चुरा ले जाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है। साम्राट ने तेलुगु फिल्म तकिटा तकिटा, बावा, देनिकैना रेडी जैसी फिल्मों में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed