कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों मैं ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिल्म में अभिनेत्री ने रोबोट की भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन का आयोजन किया।
Kriti Sanon: क्या जी.वन और सिफरा पर्दे पर दिखेंगे साथ? फैन के सवाल पर कृति सेनन ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान उन्होंने फैंस की सवालों के खास अंदाज में जवाब दिए। सेशन के दौरान एक यूजर ने अभिनेत्री से शाहरुख खान के किरदार जी.वन और फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में सिफरा के संभावित क्रॉसओवर के बारे में सवाल किया। इस पर अभिनेत्री ने भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। फैन ने कृति से पूछा, "क्या हम सिफरा और जी.वन का क्रॉसओवर देख सकते हैं?" प्रशंसक के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने कहा कि ऐसा हो सकता है।
That would be 😍😍 #AskKriti https://t.co/Ia4CejsIhV
वहीं,एक फैन ने अभिनेत्री से फिल्म के सीक्वल को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इतना सारा प्यार मिलने के बाद मुझे यकीन है कि जल्द ही इसका दूसरा भाग लिखने के लिए आराधना और अमित मजबूर हो जाएंगे।
With All the love pouring in, I’m sure Amit &Aradhana (writers& directors) are compelled to write Part2 soooonnnn! 😍❤️ https://t.co/95pUVwycx8
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी रही है। इसने सात दिन में अब तक 43 करोड़ के आसपास की कमाई की है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म में शाहिद को इंजीनियर आर्यन की भूमिका में दिखाया गया है, जो कृति के किरदार सिफ्रा से शादी करने का फैसला करता है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। इस फिल्म से अमित और आराधना ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म की कहानी भी दोनों ने ही लिखी है।
Ranveer Singh: 'शक्तिमान' बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग