फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: इन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं कृति सेनन, लिस्ट में कई हिट मूवीज के नाम भी शामिल

Mon, 12 Feb 2024 10:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Actress Kriti Sanon Rejected Movies List Half Girlfriend lust stories Malang
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला

कृति सेनन अपनी खूबसूरती के साथ अदाकारी से भी लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। तेलुगु फिल्म अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली कृति इन दिनों फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की वजह से सुर्खियों में है। फिल्म में वे एक रोबोट के किरदार में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है। अपने करियर में कृति ने बरेली की बर्फी, दिलवाले, मिमी जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ऐसे कुछ प्रोजेक्ट भी रहे हैं जिन्हें उन्होंने अलग-अलग वजहों से ठुकरा दिया। आइए जानते हैं कि किन फिल्मों को कृति अब तक अस्वीकार कर चुकी हैं। 


77th BAFTA Awards: बाफ्टा अवार्ड्स के लिए सितारों की तैयारी अंतिम चरण में, जानिए कब और कहां होगा सीधा प्रसारण

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Actress Kriti Sanon Rejected Movies List Half Girlfriend lust stories Malang
लस्ट स्टोरीज - फोटो : सोशल मीडिया
लस्ट स्टोरीज

इस फिल्म में कृति सेनन को कास्ट किए जाने की काफी ज्यादा चर्चा थी, लेकिन अंत में इस रोल को कियारा आडवाणी ने निभाया था। दरअसल, इस फिल्म में काम करने के लिए कृति को उनकी मां ने इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाने में अपनी बेहतरी समझी। 

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Actress Kriti Sanon Rejected Movies List Half Girlfriend lust stories Malang
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
मलंग

मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग, लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में दिशा पाटनी के रोल को पहले कृति सेनन निभाने वाली थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक ने एक  बातचीत के दौरान किया था। इस फिल्म से कृति को हटना पड़ा क्योंकि वे पहले से पानीपत और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में काम कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Actress Kriti Sanon Rejected Movies List Half Girlfriend lust stories Malang
हसीन दिलरुबा - फोटो : सोशल मीडिया
हसीन दिलरुबा

साल 2021 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म हसीन दिलरुबा में रानी सक्सेना की मुख्य भूमिका निभाने के लिए सबसे पहले निर्माताओं ने कृति सेनन से संपर्क किया था। हालांकि, फिल्म में बोल्ड सीन की वजह से उन्होंने इस फिल्म से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। बाद में यह रोल तापसी पन्नू के पास चला गया और उन्होंने इस फिल्म में बखूबी अपनी अदाकारी दिखाई।

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Actress Kriti Sanon Rejected Movies List Half Girlfriend lust stories Malang
हाफ गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
हाफ गर्लफ्रेंड

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म के लिए सबसे पहले कृति को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट की वजह से व्यस्तता के कारण उन्हें इस फिल्म को न कहना पड़ा। इसके बाद श्रद्धा कपूर इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आईं और उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए।
Aditya Narayan: आदित्य नारायण को आया गुस्सा! भरी महफिल में फेंका फैन का फोन, अब सोशल मीडिया पर हो रहें ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed