फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार ने अपने मां-बाप पर दर्ज किया मुकदमा, शूटिंग के लिए पहुंचे दिल्ली

Mon, 20 Sep 2021 08:08 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Sep 2021 08:08 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय इस हफ्ते दिल्ली के कुछ चर्चित इलाकों में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करते दिखाई दे सकते हैं। विजय के करियर की इस 65वीं फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जॉर्जिया में इसी साल कोरोना की दूसरी लहर के ठीक पहले पूरी हुई थी। इस फिल्म का नाम ‘बीस्ट’ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
thalapathy vijay files civil lawsuit against his parents actor reached Delhi for his film beast shooting
एस ए चंद्रशेखर और मां शोभा संग जोसेफ विजय - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय इस हफ्ते दिल्ली के कुछ चर्चित इलाकों में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करते दिखाई दे सकते हैं। विजय के करियर की इस 65वीं फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जॉर्जिया में इसी साल कोरोना की दूसरी लहर के ठीक पहले पूरी हुई थी। इस फिल्म का नाम ‘बीस्ट’ बताया जा रहा है। अभिनेता विजय इसके अलावा अपने उस कदम को लेकर भी फिल्म जगत में काफी चर्चा में हैं जिसके तहत उन्होंने अपने पिता और मां के खिलाफ एक मुकदमा दायर कर दिया है। दरअसल विजय के पिता ने विजय के नाम से एक राजनीतिक दल का पंजीकरण कराया है जबकि विजय अपना नाम ऐसे किसी कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किए जाने के सख्त खिलाफ हैं।


 
thalapathy vijay files civil lawsuit against his parents actor reached Delhi for his film beast shooting
जोसेफ विजय - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिनेता जोसेफ विजय का प्रचलित नाम विजय है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें थलापति विजय के नाम से पुकारा जाता है। अपने करियर की 65वीं फिल्म ‘बीस्ट’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल जॉर्जिया में पूरा करने के बाद इसकी एक बड़े हिस्से की शूटिंग हाल ही में चेन्नई में पूरी हुई है। विजय अब अपनी इस फिल्म की पूरी टीम के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं और इस फिल्म का पांच दिन का शेड्यूल दिल्ली में पूरा होना है। इस फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार भी विजय के साथ चेन्नई में दिल्ली के लिए प्रस्थान करते देखे गए।

thalapathy vijay files civil lawsuit against his parents actor reached Delhi for his film beast shooting
जोसेफ विजय अपने पिता एस ए चंद्रशेखर और मां शोभा संग - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिनेता जोसेफ विजय तमिलनाडु के युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में उनके पिता एस ए चंद्रशेखऱ ने ये कहते हुए कि विजय को राजनीति में आना चाहिए, उनके नाम से एक राजनीतिक दल का पंजीकरण वहां करा लिया था। विजय ने इसका विरोध करेत हुए 11 लोगों के खिलाफ अदालत में मुकदमा कर दिया। विजय ने इस बारे में एक बयान जारी करते हुए ये भी कहा कि उन्होंने ऐसी किसी बात पर सहमति नहीं दी है और उनका नाम या फोटो का इस्तेमाल ऐसे किसी भी काम के लिए भीड़ इकट्ठी करने के लिए नहीं होना चाहिए। मुकदमे में विजय ने जिन 11 लोगों के नाम लिए हैं, उनमें उनके पिता एस ए चंद्रशेखर और मां शोभा के नाम भी शामिल बताया जा रहा है। विजय के नाम से पंजीकृत दल में जानकारी के मुताबिक एस ए चंद्रशेखऱ खुद महासचिव बने हैं, शोभा कोषाध्यक्ष हैं और उनके रिश्तेदार पद्मनामभन को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thalapathy vijay files civil lawsuit against his parents actor reached Delhi for his film beast shooting
फिल्म मास्टर में विजय और विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस साल पोंगल पर रिलीज हुई विजय की फिल्म ‘मास्टर’ को उनकी कामयाब फिल्मों में से एक माना जा रहा है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत रिलीज हुई इस फिल्म ने तमिल के अलावा दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी अच्छी कमाई की। फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया था लेकिन हिंदी में फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। ‘मास्टर’ में विजय के अलावा अभिनेता विजय सेतुपति और अभिनेत्री मालविका मोहन ने लीड रोल किए हैं।

विज्ञापन
thalapathy vijay files civil lawsuit against his parents actor reached Delhi for his film beast shooting
जोसेफ विजय - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तमिल सिनेमा में बाल कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता विजय के प्रशसंकों की संख्या करोड़ों में है। चेन्नई में उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों कतारों में खड़े देखे गए हैं। अपने पिता एस ए चंद्रशेखर की फिल्म ‘नान सिगप्पू मनिथन’ में वह रजनीकांत के साथ बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed