{"_id":"658e3f5a52accc70c80584ab","slug":"thank-you-for-coming-fame-shehnaaz-kaur-gill-wants-work-with-animal-star-ranbir-kapoor-know-here-details-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Kaur Gill: शहनाज ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की जताई इच्छा, कहा- 'मैं उनसे कभी नहीं मिली लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Kaur Gill: शहनाज ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की जताई इच्छा, कहा- 'मैं उनसे कभी नहीं मिली लेकिन...'
बिग बॉस से फेमस हुई शहनाज कौर गिल ने इस साल 2023 में अपने करियर की एक नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने इस साल अप्रैल में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह और कुशा कपिला के साथ फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में सक्रीन साझा की। ये दोनों फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने दोनों से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। हाल ही में उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की है।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज कौर गिल ने एक बातचीत में बताया कि 2023 उनके लिए एक महत्वपूर्ण साल रहा है। उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और जीवन के प्रति अपना नजरिया बदल दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं अब पूरी तरह से नहीं तो थोड़ा और परिपक्व हो गई हूं। पहले मैं बहुत बचकानी हुआ करती थी। मैं अब कुछ स्थितियों को बेहतर ढंग से संभालना और निपटना जानती हूं।'
अभिनेत्री ने बताया कि सलमान खान के साथ काम करने के बाद वह उस चेक बॉक्स पर टिक करने का इंतजार कर रही हैं, जो लंबे समय से उनके दिमाग में है। शहनाज ने कहा, 'मैं सभी सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहती हूं, लेकिन अगर मैंने किसी का सोचा, तो वह रणबीर कपूर होंगे। मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं मिली हूं, लेकिन मैंने उन्हें दूर से कार्यक्रमों में देखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब उन्हें ऑडिशन देने में कोई परेशानी नहीं है। उन्हें पता चल गया है कि यह उस तरह की फिल्में और किरदार पाने का एकमात्र तरीका है, जो वह चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं बिग बॉस से पहले ऑडिशन के लिए कभी नहीं गई। अब मैं ऑडिशन देने के लिए तैयार हूं। पहले मुझे ऑडिशन की कीमत नहीं पता थी। अब मुझे पता है।'
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज कौर गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज ने बताया कि वह रिजेक्शन से कैेस निपटती हैं। उन्होंने कहा, 'रिजेक्शन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। भले ही मुझे रिजेक्ट कर दिया जाए। मुझे पता है कि मैं इससे बहुत कुछ सीखूंगी। मुझे लगता है कि रिजेक्शन एक व्यक्ति को अनुभव करना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।