अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की समीक्षकों सहित दर्शक भी काफी तारीफ कर रहे हैं। तापसी की ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। इस बीच तापसी पन्नू के फैंस के लिए बुरी खबर है। थप्पड़ की रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।
रिलीज के पहले ही तापसी पन्नू की 'थप्पड़' मुश्किलों में, पीएम मोदी को अपमानित करने का लगा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर #BoycottThappad ट्रेंड करने लगा है। इसके पीछे की वजह फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा का सीएए और एनआरसी के खिलाफ बोलना। साथ ही थप्पड़ की अभिनेत्री तापसी पन्नू का मुंबई में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुई रैली में शामिल होना है। इस बात का पता चलते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने थप्पड़ के खिलाफ #BoycottThappad ट्रेंड शुरू कर दिया और इस फिल्म का विरोध करने लगे।
Bulbul sharma नाम की यूजर ने ट्विटर पर थप्पड़ का विरोध जताते हुए लिखा, 'मैं घरेलू हिंसा के खिलाफ हूं, लेकिन BoycottThappad क्योंकि मैं फिल्म के उन मेकर्स को दुख पहुंचाना चाहती हूं जो भारतीय नागरिक होने के बावजूद सीएए के बारे में झूठी बाते बोलते हैं।' Harsh $harma ने लिखा, ‘पहले दीपिका अब तापसी, बॉलीवुड ने इसे फिर से दोहराया है। वह अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए राष्ट्रीय मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें इन मुद्दे की संवेदनशीलता को समझना होगा। #ShameOnBollywood #boycottthappad।’
#boycottthappad
First Deepika now tapsee, bollywood repeat it again.
Am against domestic violence.
But
Boycotttthappad because I want to hurt the makers of this film who spread false news of CAA being against any indian citizen.
They use national issues for the promotion of their movies. They have to understand the sensitivity of the issue.#ShameOnBollywood #boycottthappad pic.twitter.com/GStiinCXR5
Rohit लिखते हैं, मैं इस फिल्म को नहीं देखूंगा, मेरा परिवार भी नहीं देखेगा और मैं अपने दोस्तों से भी कहूंगा कि वो भी इस फिल्म का ना देखें, #BoycottThappad । वहीं Alok Kumar Dubey ने लिखा, ‘फिल्म के निर्माता और निर्देशक अभिनव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी #UrbanNaxals हैं, दोनों हमारे लोकतांत्रिक तौर से चुने गए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को दिन-रात अपमानित करते रहते हैं। थप्पड़ फिल्म को थप्पड़ मार देना! #बायकाट_थप्पड़’ । इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तापसी पन्नू की इस फिल्म का विरोध किया है।
The producer,director Abhinav Sinha & actor Tapsee actor of movie #Thappad & brazen #UrbanNaxals They abuse our democratically elected PM & HM day&night.
I will not watch, my family won’t watch and I will also ask my friends not to watch this movie #BoycottThappad
थप्पड़ फिल्म को थप्पड़ मार देना!#बायकाट_थप्पड़
TIME2TEACH LESSON #boycottthappad #boycottthappad pic.twitter.com/WbJvngoJAv
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में एनआरसी और सीएए के खिलाफ रैली हुई। इस रैली में अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा और अन्य बॉलीवुड के कलाकारों के साथ तापसी ने भी भाग लिया था। बात करें फिल्म थप्पड़ की तो तापसी की ये फिल्म के टिकट पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से तीन महीने के लिए टैक्स में छूट दी है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म घरेलू हिंसा की बात करती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ना सिर्फ महिला सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि पुरुषों ने भी थप्पड़ के ट्रेलर की तारीफ की थी। ऐसे में फिल्म को टैक्स में छूट मिलने से दर्शकों को कम दाम में टिकट मिल पाएगा, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।
पढ़ें: शराब के नशे में तपासी पन्नू ने एक शख्स को मारा 'थप्पड़', वायरल हुआ वीडियो