बॉलीवुड में कई सितारे हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कई सितारे तो ऐसे हैं जो शुरू में काफी मोटे हुआ करते थे लेकिन फिल्म जगत के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की और बदल डाला अपना लुक। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जिनकी फिटनेस जर्नी हर किसी के लिए प्रेरणा है। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और अदनान सामी तक शामिल हैं।
फिटनेस जर्नी से इन सितारों ने किया सबको हैरान, इस सिंगर ने 115 किलो वजन किया था कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान भी बचपन में मोटी हुआ करती थीं। करीना ने साल 2000 में फिल्म रेफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि करीना उस वक्त तक अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में नहीं आती थीं लेकिन साल 2008 में फिल्म टशन के लिए करीना का जीरो फिगर ने सभी को आकर्षित किया। वहीं प्रेग्नेंसी के बाद भी करीना कपूर खान थोड़ी मोटी हो गईं थीं लेकिन करीना जल्दी ही मेहनत करके पुराना रंग में वापस आ गईं।
सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म दबंग में सलमान खान से साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले 90 किलोग्राम की हुआ करती थीं। लेकिन धीरे धीरे सोनाक्षी भी फैट टू फिट कैटेगरी में शुमार हो गईं। सोनाक्षी सिन्हा की गिनती अब बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में होती है।
आलिया भट्ट
अपनी क्यूट मुस्कान और जानदार एक्टिंग से हर किसी को कायल कर चुकीं आलिया भट्ट भी एक वक्त पर काफी मोटी हुआ करती थीं। लेकिन आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेब्यू करने से पहले ही अपनी फिटनेस पर काम किया और खुद को पूरा बदल डाला। अब आलिया अक्सर जिम के बाहर स्पॉट हो जाती हैं।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर काफी फिट नजर आ रहे थे। लेकिन अर्जुन कपूर फिल्मों से पहले इतने फिट नहीं हुआ करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर अर्जुन कपूर का वजन 100 किलो से भी अधिक हुआ करता था।