फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाशवाणी की परीक्षा में फेल हो गए थे अमिताभ, कई फिल्मों में हुए रिजेक्ट

Wed, 11 Oct 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Presented by : शारुख खान
amarujala.com- Presented by : शारुख खान Updated Wed, 11 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
that moment, when amitabh bachchan failed in Akashwani Voice test
Big B
एक लंबे अरसे के बाद भी आखिर क्या वजह है कि अमिताभ का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड के कितने ही सितारे आए और गए, लेकिन अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति ज्‍यों की त्‍यों बनाए हुए हैं। ऐसा नहीं कि अमिताभ को ये मुकाम आसानी से मिल गया। इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड में उसी तरह संघर्ष किया जैसे अन्य सितारे अक्सर करते हैं।


पढ़ें:- B'Day Spl: अमिताभ बच्चन के वो 8 डायलॉग्स जो आज भी किए जाते हैं याद
that moment, when amitabh bachchan failed in Akashwani Voice test
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
​उनके कॅरियर की शुरुआत ही संघर्ष से हुई और सारी जिंदगी उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। बहुत कम लोगों को पता होगा कि आज अपनी शानदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन को किसी समय में आकाशवाणी के समाचार वाचक की स्वर परीक्षा में असफल घोषित कर दिया गया था। वे फिल्मों में जब कभी काम मांगने जाते थे तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था।

पढ़ें:- KBC 9: बातों-बातों में रेखा को बर्थडे विश कर गए अमिताभ, दर्शकों ने जमकर बजाई तालियां
that moment, when amitabh bachchan failed in Akashwani Voice test
Amitabh bachchan
निर्देशकों का मानना था दुबले-पतले और सामान्य से अधिक लंबाई वाले अमिताभ में कोई ऐसी क्वालिटी नहीं है कि फिल्मी पर्दे पर लोग उन्हें पसंद करेंगे। 'सात हिन्दुस्तानी' और 'रेशमा और शेरा' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में उन्होंने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
that moment, when amitabh bachchan failed in Akashwani Voice test
Amitabh bachchan
शुरुआत में अमिताभ को फिल्में मिलीं तो सही मगर उनकी ज्यादातर शुरुआती फिल्में या तो फ्लाप रहीं या फिर औसत चलीं। उन्हें पहली सफलता प्रकाश मेहरा की फिल्म 'जंजीर' से मिली। प्रकाश मेहरा ने एक हॉलीवुड के निर्देशक की उक्ति सुनी थी कि एक दुबले-पतले व्यक्ति के हाथ में बंदूक थमा दो- वह फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। 
विज्ञापन
that moment, when amitabh bachchan failed in Akashwani Voice test
Amitabh bachchan
प्रकाश मेहरा ने ऐसा ही किया और 'जंजीर' सुपरहिट हो गई और इस तरह से परदे पर एक नया अवतार सामने आया- एंग्री यंग मैन का। इसने बॉलीवुड की सारी दिशा ही बदल दी। आज अमिताभ सदी के महानायक, बिग बी, बॉलीवुड के सरताज, शहंशाह और एक ब्रांड के रूप में जाने जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed