सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस, जो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में निभा रही हैं सोनिया गांधी का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 28 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister know all about suzanne bernert who is playing Sonia Gandhi role
Sonia Gandhi and suzanne bernert - फोटो : twitter

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर लांच होते ही विवादों में आ गया है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म देश के एक बड़े राजनीतिक परिवार को निशाने पर लेती है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित इस फिल्म में सोनिया गांधी का मजबूत किरदार है। देश की राजनीति में सोनिया गांधी एक बड़ा नाम है। फिल्म के किरदारों के चुनाव को लेकर तारीफें हो रही हैं। इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं साथ ही सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट निभा रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सुजैन कौन हैं?

Trending Videos
the accidental prime minister know all about suzanne bernert who is playing Sonia Gandhi role
suzanne bernert - फोटो : twitter

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार निभाने वाली सुजैन बर्नर्ट एक्टर अखिल मिश्रा की पत्नी हैं। अखिल मिश्रा टीवी और फिल्मों में कई किरदारों में नजर आ चुके हैं। अखिल से सुजैन की मुलाकात दूरदर्शन के एक धारावाहिक के दौरान ही हुई थी। सुजैन का जन्म जर्मनी में हुआ था। वह एक प्रशिक्षित बैले और लावणी डांसर है। सुजैन  ने बर्लिन में अमेरिकी निर्माता और अभिनय गुरु सुसान बैटसन के साथ एक कोर्स भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister know all about suzanne bernert who is playing Sonia Gandhi role
suzanne bernert - फोटो : twitter

सुजैन साल 2004 में एक फिल्म में लीड रोल में आई थीं लेकिन वो फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद सुजैन को 'हनीमून ट्रैवल्स' में नोटिस किया गया लेकिन उन्हें बड़े रोल नहीं मिल सके। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में विदेशी बहू 'डोरिस बजाज' की भूमिका में बर्नर्ट की भारत में पहली बड़ी भूमिका थी। वह बंगाली और मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया है। इतना ही नहीं सुजैन आमिर खान के साथ टाइटन घड़ियों के विज्ञापन में भी नजर आई थीं।

https://www.facebook.com/plugins/video.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FAmarujala%2Fvideos%2F2205558209686671%2F&show_text=0&width=560

the accidental prime minister know all about suzanne bernert who is playing Sonia Gandhi role
suzanne bernert akhil mishra - फोटो : File Photo

सुजैन बर्नर्ट अपने पति अखिल के साथ थिएटर समूह विजेंटा भी चला रही हैं। उन्होंने 'पद्वरो इंडिया' नामक एक लघु फिल्म में अभिनय करके जयपुर पर्यटन को बढ़ावा दिया। सुजैन बर्नर्ट सीरियल 'अशोक सम्राट' में भी नजर आई थीं। इस सीरियल में सुजैन ने राजमाता का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म से पहले भी वह सोनिया गांधी का रोल निभा चुकी हैं। 

विज्ञापन
the accidental prime minister know all about suzanne bernert who is playing Sonia Gandhi role
suzanne bernert - फोटो : File Photo

सुजैन बर्नर्ट इस फिल्म से पहले एक टीवी धारावाहिक '7 RCR' में सोनिया गांधी का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि इस फिल्म से अब सुजैन का बिग ब्रेक माना जा रहा है। मुंबई में रहने वाली सुजैन इटैलियन भाषा जानती हैं और इसलिए वो सोनिया के किरदार के साथ ज्यादा इंसाफ कर सकती हैं। वैसे वो विदेशी हैं इसका मतलब यह नहीं कि वो हिंदी नहीं बोल पाती। वो मराठी, हिंदी फर्राटे से बोलती हैं और वो लावणी में भी परफेक्ट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed