{"_id":"5c34d149bdec2256c93f88a8","slug":"the-accidental-prime-minister-suzanne-bernert-told-about-sonia-gandhi-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', कैसे मिला सुजैन बर्नर्ट को सोनिया गांधी का रोल, बताई पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', कैसे मिला सुजैन बर्नर्ट को सोनिया गांधी का रोल, बताई पूरी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
suzanne bernett
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी बनी सुजैन सुजैन बर्नर्ट यही किरदार इससे पहले एक टीवी सीरीज में भी कर चुकी हैं। फिल्म और टीवी के इस किरदार में अंतर और राजनीति को लेकर अपने ख्याल बता रही हैं खुद सुजैन बर्नर्ट।
2 of 5
suzanne bernert
मैंने ट्विटर पर एक पोस्टर में डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में अनुपम खेर का पहला रूप देखा तो मुझे पता चला कि किसी फिल्म की कास्टिंग चल रही है। मैं उस वक्त जर्मनी में छुट्टियां बिता रही थीं। मैंने अपनी मां की शॉल ली और पति का चश्मे। इन दो उधार की चीजों के साथ मैंने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेज दिया।
3 of 5
suzanne bernert
मुझे लगा था कि मैं सेलेक्ट नहीं हो पाऊंगी। लेकिन मैं मुंबई लौटी तो मेरे पास फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी का रोल करने के लिए फोन आ गया। हालांकि धारावाहिक 7 आरसीआर में भी सोनिया गांधी बन चुकी हूं लेकिन फिल्म और सीरीज में काम करना बिल्कुल अलग अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suzanne bernert
फिल्म की कहानी 2004 से लेकर 2014 तक सफर करती है और लुक्स का ये बदलाव संभालना ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। उम्र के साथ साथ हाव भाव और आवाज भी बदलती जाती है और इस फिल्म में मुझे ये सब दिखाना था। मैं मानती हूं कि सोनिया गांधी की प्रतिष्ठित भूमिका मिलना निश्चित रूप से मेरे करियर के लिए अहम रहा है। मैं एक बहुत ही सहज एक्टर हूं जो एक चरित्र को अंदर से विकसित होने देती हूं। यह मेरा तरीका है। हर अभिनेता का एक अलग तरीका होता है और हर किसी को वह काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
suzanne bernert
मुझे निर्देशक विजय गुट्टे ने जो वीडियो लिंक दिए मैंने केवल उन पर ही ध्यान केंद्रित किया। मैं एक निर्देशक की एक्टर हूं और मैं एक खाली पन्ने की तरह खुदको रखती हूं ताकि कोई भी अपनी निर्देशकीय दृष्टि अनुसार मुझे ढाल सके। मेरे लिए स्क्रिप्ट और वीडियो मेरे दिशानिर्देश थे और मैंने कोई भी बाहरी जानकारी जानने की कोशिश नहीं की। जहां तक भारतीय राजनीति में दिलचस्पी की बात है तो मैं साफ कहना चाहती हूं कि मेरी किसी तरह की पॉलीटिक्स में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। मैं एक एक्टर होने के अलावा कुछ हूं तो एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और इसी में खुश हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।