फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' में रणवीर बरार को थप्पड़ मारने से कर दिया था इनकार, फिर ऐसे शूट हुआ सीन

Sun, 30 Jul 2023 11:01 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 30 Jul 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
The Buckingham Murders Kareena Kapoor refused to slap Ranveer Brar in a scene for their new film read here
करीना कपूर,रणवीर बरार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलावुड अभिनेत्री करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में की जाती है। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। साल 2001 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया। अभिनेत्री इन दिनों जाने-माने फिल्म मेकर हंसल मेहता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर काफी चर्चा में हैं।

The Buckingham Murders Kareena Kapoor refused to slap Ranveer Brar in a scene for their new film read here
रणवीर बरार - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी इस फिल्म में देश-विदेश में नाम कमा चुके शेफ रणवीर बरार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सेट पर करीना कितनी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने कहा, ''एक सीन था जिसमें उन्हें मुझे थप्पड़ मारना था। वह बहुत ही सज्जन महिला हैं, उन्होंने कहा, 'नहीं रणवीर, मैं तुम्हें सच में थप्पड़ नहीं मार सकती।'

The Buckingham Murders Kareena Kapoor refused to slap Ranveer Brar in a scene for their new film read here
रणवीर बरार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, “यहां तक कि हंसल सर भी इस बारे में स्पष्ट थे कि कोई वास्तविक थप्पड़ नहीं होगा और इसलिए हमने इसे चार बार आजमाया, लेकिन यह काम नहीं कर रहा था। मुझे उस समय उन्हें देखकर डरने की एक्टिंग करती थी, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह उतनी डरावनी नहीं थी और मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने क्या किया, लेकिन उन्होंने कुछ किया... मैं उस पल में उनसे बहुत डर गया था। अगर उन्होंने मेरे चेहरे का क्लोज-अप लिया, तो आप देखेंगे कि मैं अपने पूरे जीवन में कभी किसी से इतना नहीं डरा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
The Buckingham Murders Kareena Kapoor refused to slap Ranveer Brar in a scene for their new film read here
करीना कपूर - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने जब से फिल्म की घोषणा है, तब से करीना के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर एक मां और जासूस के रोल में दिखेंगी, जिसे बकिंघमशायर के एक छोटे से शहर में एक हत्या की जांच करनी है
 
विज्ञापन
The Buckingham Murders Kareena Kapoor refused to slap Ranveer Brar in a scene for their new film read here
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें को करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। मगर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाप्रेमियों का मनोरंजन करने में नाकाम साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें-  RARKPK: भारती सिंह से लेकर अर्जुन बिजलानी तक, करण जौहर की RARKPK में मिठाई बेच रहे हैं टीवी के चर्चित सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed