डॉक्यूमेंट्री 'द इवेक्युएशन: ऑपरेशन गंगा' 21वीं सदी के सबसे बड़े राहत एवं बचाव अभियान की कहानी है, जिसे भारत सरकार ने यूक्रेन में चलाया। इस बचाव अभियान के माध्यम से 22 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को सकुशल घर वापस लाया गया। रूस और यूक्रेन युद्ध में फंसे इन छात्रों की घर वापसी पर बनी 'द इवेकुएशन: ऑपरेशन गंगा' डॉक्यूमेंट्री शनिवार से छोटे परदे पर प्रसारित हो रही है।
The Evacuation Operation Ganga: 21वीं सदी के सबसे बड़े ऑपरेशन की कहानी, पीएम मोदी ने समझाए इसके मायने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्यूमेंट्री 'द इवेकुएशन: ऑपरेशन गंगा' में रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रजा इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताते नजर आएंगे। वह बताते दिखते हैं कि युद्ध से तबाह यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बुनियादी आवश्यकताओं, भोजन और पानी से रहित किस तरह से बंकरों में रहते रहे। यह डॉक्यूमेंट्री यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति और जीवन के लिए हमेशा मौजूद भय के एक बड़े भाव पर केंद्रित है और बड़े पैमाने पर बचाव के मिशन को सामने लाती है।
यूक्रेन-रूस संघर्ष को शुरू हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। सक्रिय युद्ध क्षेत्र में फंसे हजारों भारतीय छात्रों के लिए, अनिश्चितता और जीवन के लिए जोखिम बड़ा था। 'द इवेकुएशन' भारत की अदम्य भावना और प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के भारत सरकार के अटूट संकल्प पर प्रकाश डालती है। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बताते नजर आ रहे हैं कि कैसे 'ऑपरेशन गंगा' की योजना बनाई गई और इसका उनके और देश के लिए क्या मतलब रहा।
Shiv Thakare: 'खतरों के खिलाड़ी 13' से हुई शिव ठाकरे की छुट्टी? इस शो में बतौर गैंग लीडर आएंगे नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'प्रत्येक भारतीय के दिल में एक गहरा विश्वास है कि कोई भी चुनौती हो, चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न हो, वह जानते हैं कि उनकी सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाएगी। यह केवल नीति नहीं है, यह मानवता का हमारा वसीयतनामा है। यह एक ऐसा बंधन है जिसे हमने बार-बार मजबूत होते देखा है, जो हमारे राष्ट्र की अदम्य भावना को दर्शाता है।’
डॉक्यूमेंट्री 'द इवेएशन: ऑपरेशन गंगा' में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारतीय राजनयिकों के अथक प्रयासों पर प्रकाश डालते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि किस तरह खराब मौसम की स्थिति, वीजा मानदंडों और अन्य समस्याओं के बावजूद फंसे हुए लोगों का ध्यान रखा गया। भारत के नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी, सड़क परिवहन और राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह और पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू भी इस डॉक्यूमेंट्री में अपने -अपने अनुभव साझा करते नजर आएंगे। 'द इवेकुएशन: ऑपरेशन गंगा' का प्रसारण सोमवार 17 जून को रात 8 बजे हिस्ट्री टीवी 18 पर होगा।
Kajal Aggarwal: इस दिन होगा काजल की अगली फिल्म के टाइटल का एलान, एक्ट्रेस ने साझा किया पोस्ट