प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में लीड किरदार निभाने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियामणि के पति मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाकर मनोरंजन जगत में गुरुवार को एक नई खलबली मचा दी। आयशा ने मुस्तफा और प्रियामणि की शादी पर बार बार सवाल उठाए हैं और इस मामले में उन्होंने अदालत की भी शरण ली है। आयशा का कहना है कि मुस्तफा और वह भले अरसे से अलग अलग रह रहे हों लेकिन दोनों का वैवाहिक गठबंधन अभी तक विधिक तरीके से खत्म नहीं हुआ है। वहीं प्रियामणि का कहना है कि वह और मुस्तफा एक सुरक्षित रिश्ते में हैं।
‘सुची’ की कथित सौतन के बयान से मुंबई में खलबली, दावा-प्रियामणि और मुस्तफा की शादी गैरकानूनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में गुरुवार को खलबली तब मची जब आयशा नामक एक महिला का बयान एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल पर ये कहते हुए सामने आया कि प्रियामणि और मुस्तफा की शादी गैर कानूनी है। विद्या बालन की दूर की रिश्तेदार प्रियामणि ने साल 2017 में मुस्तफा राज नामक जिस शख्स से शादी की, उनका देश विदेश में इवेंट मैनेजमेंट का बड़ा कारोबार बताया जाता है। और, जिस दिन फिल्म इंडस्ट्री में मुस्तफा की पहली पत्नी की तरफ आए बयान को लेकर हलचल हुई, उस दिन भी वह विदेश में ही बताए गए।
एक न्यूज पोर्टल को दिए गए बयान में प्रियामणि ने कहा कि मुस्तफा काम के सिलसिले में विदेश में हैं लेकिन हमारी बात रोज होती है। अगर वह व्यस्त भी होते हैं तो मुझे टेक्स्ट मैसेज करना नहीं भूलते। हम दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत सुरक्षित भी महसूस करते हैं। प्रियामणि ने हालांकि बताते हैं कि आयशा के किसी दावे पर कोई टिप्पणी फिलहाल नहीं की है।
‘द फैमिली मैन 2’ और इसके पहले ‘द फैमिली मैन’ सीरीज में सुची के किरदार से हिंदी पट्टी के दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाली प्रियामणि ने हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से एंट्री ली थी। प्रियामणि इन दिनों ज्यादातर वक्त मुंबई में ही बिताती हैं और मुस्तफा भी उनका साथ देने के लिए अधिकतर मुंबई में ही रहते हैं। मुस्तफा और प्रियामणि की शादी को लेकर हलचल उस खबर से मची जिसमें कहा गया कि इस शादी को आयशा नामक एक महिला ने अदालत में चुनौती दी है।
इस बयान में आयशा ने कहा, “मुस्तफा और मैं अब भी विवाहित हैं। मुस्तफा और प्रियामणि की शादी गैरकानूनी है। हम दोनों ने अभी तक तलाक के लिए पहल भी नहीं की जबकि प्रियामणि से शादी करते वक्त मुस्तफा ने अदालत में खुद को अविवाहित बताया है।” इसी खबर के मुताबिक मुस्तफा पहले ही आयशा पर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगा चुके हैं। आयशा और मुस्तफा के दो बच्चे बताए जाते हैं और दावे के मुताबिक मुस्तफा दोनों बच्चों की देखरेख के लिए आयशा को नियमित आर्थिक मदद भी देते रहे हैं।