{"_id":"60c581fc8ebc3e40c706bb1f","slug":"the-family-man-jk-sharib-hashmi-says-his-dream-of-working-with-sushant-singh-rajput-never-materialised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेके का दर्द: अधूरा रह गया सुशांत के साथ काम करने का मेरा ख्वाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेके का दर्द: अधूरा रह गया सुशांत के साथ काम करने का मेरा ख्वाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शारिब हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अमेजन प्राइम पर फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। जिसको दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे इस वेब सीरीज को दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिया। इस फिल्म के मुख्य किरदार मनोज वाजपेयी के अभिनय को फैंस की जबरदस्त सराहना मिली है। सिर्फ मनोज ही नहीं बल्कि समांथा अक्किनेनी के किरदार ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज के हर एक किरदार इन दिनों चर्चा में छाए हुए। दर्शक जेके तलपड़े यानी शारिब हाशमी के अभिनय की भी जमकर तारीफ कर रहे।
शारिब हाशमी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
सीरीज हिट होने के हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शारिब ने अपने करियर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका सपना सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने का था, लेकिन वो अधूरा रह गया।एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान हाशमी ने सुशांत को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म फिल्मीस्तान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां पर सुशांत भी नजर आए।
2 of 5
शारिब हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में वो उनकी सीट के बगल ही बैठे और फिल्म देखकर मुस्कुराते रहे। इसके अलावा बीच-बीच में उनकी तारीफ भी की। जब फिल्म खत्म हुई तो वो खड़े हुए और उन्होंने हाशमी को गले लगा लिया। शारिब हाशमी ने बताया कि उस उस वक्त की बात है, जब सुशांत पॉपुलर एक्टर बन चुके थे। कामयाबी हासिल करने के बाद भी अभिनेता बहुत ही हंबल थे। आज भी उनका मुस्कुराता चेहरा उन्हें याद है। उन्होंने कहा कि हर कोई सुशांत जैसे एक्टर के साथ काम करना चाहता है। वो एक टैलेंटेड एक्टर के साथ ही दिल के बहुत अच्छे थे। 'तकदूम' नाम की एक फिल्म पर काम चल रहा था, जिसमें सुशांत और परिणीति को लीड रोल मिला था।
3 of 5
शारिब हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शारिब आगे कहते हैं, मैं भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाला था। लेकिन कई कारणों के चलते फिल्म नहीं बन पाई और ठंडे बस्ते में चली गई और बाद में सुशांत इस दुनिया को छोड़कर चले गए और उनके साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
‘द फैमिली मैन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभय वर्मा के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया और उनके अभिनय के लिए उन्हें जबरदस्त तारीफ मिल रही है। इसपर अभिनेता कहते हैं कि मैं पहले तो सबका बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमारे शो फैमिली मैन के सीजन एक और दो दोंनो को बहुत पसंद किया। मेरे किरदार जेके तलपड़े को भी खूब पसंद किया। कोशिश यही रहेगी की अच्छा काम करता रहूं और अपने फैंस को कभी निराश न करूं। '
विज्ञापन
5 of 5
द फैमिली मैन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
शारिब हाशमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2008 की ऑस्कर जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से की थी। इसके अलावा वह साल 2012 में शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान में नजर आए थे। अभी वो कंगना रणौत के साथ फिल्म 'धाकड़' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म मिशन मजनू समेत ओटीटी प्लेटफॉर्म के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे। जिसमें से एक तिग्मांशु धूलिया की भी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।