The Family Man 2 Release: कब कहां और कैसे देख सकते हैं 'फैमिली मैन 2', आमने-सामने होंगे मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज( Amazon Prime Videos) पर 4 जून को रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में वो दर्शक जिन्होंने अमेजन का सब्सक्रिप्शन ले रखा है वो इस वेब सीरीज को देख सकेंगे। बिना सब्सक्रिप्शन वाले इस वेब सीरीज को नहीं देख पाएंगे।अमेजन प्राइम मेंमबरशिप एक पेड सर्विस है इसके लिए आपको करीब 999 रुपये खर्च करने होंगे। बात करें 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज की तो इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, 'द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज रात 12 बजे दर्शकों को सामने होगी। ये सीरीज दर्शकों और उनके चाहने वालों के लिए हैं। हमें जितना प्यार मिला है उसके लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं'।
Season 2 drops at midnight. And one thing is overwhelmingly clear The Family Man now belongs to you, the audience, and all its fans.
We remain forever humbled by all the love we have received. 🙏🏼#TheFamilyMan #TheFamilyManSeason2
सीरीज में मनोज वाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो परिवार और नौकरी के बीच में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता है। हालांकि उसके लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं है।
इस नए सीजन में श्रीकांत का सामना एक खतरनाक दुश्मन राजी से होगा ये और किरदार सीरीज में समांथा ने निभाया है। वो श्रीकांत से बदला लेती नजर आएंगी। उनके सीरीज में होने से और भी ज्यादा दिलचस्पी बढ़ गई है। इस सीरीज के साथ वो डिजिटल डेब्यू कर रहीं हैं।