हॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले एंथनी और जो रूसो इस समय अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्देशकों की इस जोड़ी ने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'कैप्टन अमेरिका: द विंदर सोल्जर' से लेकर 'अवेंजर्स: एंड गेम' तक कईं फिल्मों में धमाकेदार निर्देशन करके सबका दिल जीता है। यही कारण है कि इनकी आगामी फिल्म का भी सब इस समय बेसब्री स इंतजार कर रहे हैं। 'द ग्रे मैन' की चर्चा विदेशों के साथ-साथ भारत में भी जोरो पर है क्योंकि साउथ सुपरस्टार धनुष इस फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। देश-विदेश में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो फिल्म लिए काफी उत्सुक हैं। इन्हीं सेलेब्स में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो चुका है।
The Gray Man: 'द ग्रे मैन' का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने लिखी यह बात
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के पोस्टर पोस्ट किए और लिखा, "मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं।" साझा किए गए पोस्टर फिल्म के मुख्य कलाकारों को दिखाते हैं, जो सभी इन पोस्टर्स में अपना स्टनिंग लुक दिखा रहे हैं। इसके साथ ही इन पोस्टर्स में इन अभिनेताओं के किरदार को भी समझाने की कोशिश की गई है। रयान गोस्लिंग के पोस्टर में "द अनटचेबल" लिखा है, तो वहीं क्रिस इवांस के किरदार को "द अनस्टॉपेबल" बताया गया है। दूसरी ओर, जहां एना डी अरमास को "द अनट्रेसेबल" कहा जाता है, वहीं धनुष को 'लीथल फोर्स' कहकर बुलाया गया है।
नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी फिल्म
यह बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 200 मिलियन अमरीकी डॉलर से ज्यादा के बजट में बनी है, जो नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। सामने आए फिल्म में ट्रेलर में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, धनुष समेत सभी कलाकार जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। द ग्रे मैन नामक एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
इस समय प्रियंका अपनी बेटी और परिवार के साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल 'एंडिंग थिंग्स' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद भी उनके पास एक्शन कॉमेडी 'काउबॉय निंजा वाइकिंग','रोम-कॉम टेक्स्ट फॉर यू' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।