बड़ा पर्दा और छोटा पर्दा दोनों ही सिनेमा जगत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी एक के बिना भी एक्टिंग की दुनिया अधूरी सी लगती है। आज के समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार दोनों ही दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार अक्सर यह अफवाह उड़ती हैं कि बॉलीवुड के सितारे टीवी को कुछ नहीं समझते हैं। इसी वजह से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक कोल्ड वॉर चलती रहती है, जिसमें टीवी सितारे आरोप लगाते रहते हैं कि बॉलीवुड उनके साथ भेदभाव करता है। इसका एक हालिया उदाहरण कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड सितारो के साथ-साथ टीवी सितारे भी पहुंचे थे। बॉलीवुड पर एक बार फिर आरोप लगा है कि 75 वें कान संस्करण में टीवी सितारो को जरा भी भाव नहीं दिया गया है। इस आरोप पर फेस्टिवल में शामिल हुई टीवी अभिनेत्रियां हेली शाह और हिना खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बहुत खुलासे किए हैं।
Bollywood vs Tv Actors: हिना और हेली शाह ने बॉलीवुड पर लगाया भेदभाव का आरोप, कान में दिखा इंडस्ट्री का असली चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान का बॉलीवुड पर बड़ा आरोप
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न से जलवे बिखेरने वाली हिना खान को भी भेदभाव का सामना करना पड़ा। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए हिना खान ने बताया कि उनको इंडियन पवेलियन ने इनविटेशन नहीं दिया गया था। हिना ने यह भी बताया कि बॉलीवुड ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया। इस दौरान हिना खान ने यह भी बताया कि किस तरह से टीवी सितारो को बॉलीवुड हमेशा ही नजरअंदाज करता है।
हिना को डिजाइनर्स ने जब कहा 'नो'
टीवी की दुनिया से निकलर इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हिना खान, ने साल 2019 में कान फिल्म फेस्टिवल का अपना सफर शुरू किया था। उस दौरान बॉलीवुड के नामी डिजाइनर्स ने ड्रेसिज डिजाइन करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके अलावा एक बॉलीवुड एडिटर ने हिना खान के कान डेब्यू पर कमेंट किया था, जिसकी वजह से खूब हंगामा हुआ था। दरअसल, एडिटर ने हिना को टारगेट कहा था कि 'कांस फिल्म फेस्टिवल चांदीवली स्टूडियो बन गया है।' इसका पलटवार करते हुए हिना ने बयान दिया था कि 'यह कमेंट दिल तोड़ने वाला था। मुझे बहुत बुरा लगा। इस भद्दे कमेंट की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी।'
हेली शाह का भी हुआ अपमान
हिना की तरह ही 'स्वरागिनी' फेम एक्ट्रेस हेली शाह को भी कान में भेदभाव का सामना करना पड़ा। अपने कान डेब्यू के बारे में बात करते हुए हेली शाह ने बताया,'टीवी अभिनेत्री होने की वजह से मुझे कान में नजरअंदाज किया गया है। इसके शुरू होने से करीब एक महीने पहले मैंने डिजाइनर्स के साथ डेट फिक्स की थी, लेकिन इसका समय आने पर मुझे मना कर दिया गया। किसी ने भी मेरी मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से मुझे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।'