{"_id":"5cb42360bdec2207143ea814","slug":"the-kapil-sharma-show-alia-varun-know-vegetables-rate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉयल लाइफ जीने वाले इन स्टार्स ने बताए सब्जियों और पेट्रोल के दाम, जवाब सुन दर्शकों ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रॉयल लाइफ जीने वाले इन स्टार्स ने बताए सब्जियों और पेट्रोल के दाम, जवाब सुन दर्शकों ने उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 15 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द कपिल शर्मा शो में फिल्म कलंक की टीम आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा प्रमोशन के लिए पहुंचे। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन फिल्म की स्टारकास्ट कपिल के शो में मौजूद रही और खूब मस्ती की। कपिल ने इन सेलिब्रिटीज से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे कि दर्शक भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।
2 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कलंक के सितारों ने सबसे पहले फिल्म के गाने ऐरा-गैरा पर डांस किया। फिर कपिल शर्मा ने चारों स्टार्स से रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम पूछे। अब ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि रॉयल लाइफ जीने वाले इन स्टार्स को आलू-टमाटर के दाम पता हैं कि नहीं।
3 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
कपिल शर्मा ने आलिया, वरुण, आदित्य और सोनाक्षी से कहा कि आप सब इतने बड़े स्टार हैं। हमेशा ब्रांड के कपड़े पहनते हैं तो ऐसे में दर्शक जानना चाहते हैं कि क्या आपको सब्जियों के दाम पता हैं या नहीं। कपिल शर्मा सबसे पहले पूछते हैं कि आप चारों में से कोई भी बताइए कि एक किलो आटा कितने में आता है? जवाब में आदित्य रॉय कपूर ने 80 रुपए बताया, तभी ऑडियंस कहती है कि 40 रुपए तो सोनाक्षी ने कहा कि मैंने भी 40 रुपए कहा था। आदित्य ने तो दो किलो का बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
कपिल आगे पूछते हैं कि एक पैकेट ब्रेड का क्या दाम है? आदित्य ने 15, वरुण ने 18, आलिया ने 22 और सोनाक्षी ने 30 रुपए कहा। वहीं ऑडियंस ने भी कहा कि 30 रुपए है। वरुण ब्रेड के दाम पर बताते हैं जब बचपन में भाई से झगड़ा हो जाता था तो वो मुझसे कहता था कि जा-जाकर ब्रेड लेकर आ। उस वक्त 12-13 रुपए का एक पैकेट मिलता था।
विज्ञापन
5 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
कपिल ने अगला सवाल पूछा कि एक अंडा कितने का मिलता है। सबसे पहले आलिया इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि 6 रुपए वहीं आदित्य ने 10 रुपए कहा। ऑडियंस ने आलिया का जवाब सही कहा। इसके बाद कपिल टमाटर का दाम पूछते हैं। आदित्य ने 40 रुपए किलो बताया तो वहीं आलिया ने 20 रुपए किलो। ऑडियंस ने कहा कि बाजार में 30 रुपए किलो टमाटर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।