{"_id":"5cb46783bdec227ce10d092a","slug":"prediction-of-anushka-sharma-pregnant-after-she-always-seen-with-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का ने एक्टिंग छोड़ी या बॉलीवुड से ब्रेक लिया, पर क्यों? वजह विराट या कुछ और?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का ने एक्टिंग छोड़ी या बॉलीवुड से ब्रेक लिया, पर क्यों? वजह विराट या कुछ और?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Apr 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद से अनुष्का अपनी फिल्मों से ज्यादा विरोट कोहली को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में पति विराट कोहली का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में बैठी नजर आती हैं। आजकल अनुष्का फिल्मों से गायब नजर आ रही हैं।
2 of 5
virat kohlii, anushka sharma
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म 'जीरो' के बाद से अनुष्का शर्मा किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनुष्का के पास आने वाले समय में कोई प्रोजेक्ट भी नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स और अनुष्का शर्मा के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने की बात करने लगे हैं।
3 of 5
anushka sharma and virat kohli
- फोटो : Instagram
खबरों के मुताबिक चर्चाएं चल रही हैं कि कहीं अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट तो नहीं हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अनुष्का और विराट एक साथ बहुत समय बिताते हैं क्योंकि वो अब अपने पति से दूर नहीं रहना चाहती हैं। इससे भी ज्यादा बड़ी बात ये है कि अब वह इतनी नाजुक स्थिति में हैं, इसलिए विराट ने उन्हें करीब रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma and virat kohli
- फोटो : Instagram
आश्चर्य की बात नहीं है कि अनुष्का शर्मा ने अभी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि बीते दिनों अनुष्का की एक मैगजीन फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन ये फोटो पुरानी बताई गई। इसलिए लंबे समय से बड़े पर्दे और ग्लैमर की दुनिया से दूर चल रही अनुष्का को लेकर मीडिया में अब ऐसी खबरें चलने लगीं हैं कि वह प्रग्नेंट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
हालांकि अमर उजाला उनके प्रेग्नेंट की खबर की पुष्टि नहीं करता है। बात करें अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो की तो इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। जीरो में अनुष्का की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।