{"_id":"5dbddb5b8ebc3e01740f8434","slug":"the-kapil-sharma-show-ayushmann-khurana-wants-to-contest-elections-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी को अच्छे से समझ चुका हूं, लड़ सकता हूं चुनाव, आयुष्मान ने कपिल के शो में खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूपी को अच्छे से समझ चुका हूं, लड़ सकता हूं चुनाव, आयुष्मान ने कपिल के शो में खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Sony TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेहतरीन कंटेंट और शानदार एक्टिंग के चलते आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के नंबर वन हीरो वाली रेस में सबसे आगे हैं। एक के बाद एक हिट फिल्म देने के बाद अब आयुष्मान एक नई फिल्म बाला को लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इन दिनों वो अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में आयुष्मान अपनी फिल्म की दोनों एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और यामी गौतम के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान ने कहा कि वो चाहें तो उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ सकते हैं।
2 of 5
'बाला' में आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर आयुष्मान, भूमि और यामी ने खूब मस्ती की। आयुष्मान की पिछली कई फिल्में आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बरेली की बर्फी की शूटिंग यूपी में हुई है। उनकी आने वाली फिल्म बाला की भी शूटिंग इसी राज्य में हुई है।
3 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के शो में आयुष्मान ने बातों ही बातों में कहा कि वे उत्तर प्रदेश की बोली को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। उन्होंने यहां इतनी बार शूटिंग की है कि अब उन्हें लगने लगा है कि वे चुनावों में यहां से प्रत्याशी भी बन सकते हैं। आयुष्मान की ये बात सुनकर सभी हंस पड़े।
बीते दिनों बाला में आयुष्मान और भूमि के लुक को लेकर खुलासा हुआ था। बाला के मेकर्स को दोनों के लुक पर काफी मेहनत और रुपए खर्च करने पड़े। आयुष्मान के गंजे लुक को स्कल कैप की मदद से बनाया गया जबकि भूमि के लुक के लिए मेकर्स ने अल्कोहल बेस्ड मेकअप का सहारा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
सांवली त्वचा के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने भूमि के चेहरे के साथ कई तरह के प्रयोग किए। उनके मेकअप में करीबन दो से ढाई घंटे का वक्त लगता था। गंजे का का लुक करने के लिए आयुष्मान सुबह चार बजे उठते थे और उनके इस लुक को बनाने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।