फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TKSS: कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की आत्महत्या की कोशिश, इस महिला पर लगाया आरोप

Wed, 14 Jun 2023 07:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 14 Jun 2023 07:23 AM IST
सार


 

विज्ञापन
the kapil sharma show comedian tirthanand rao attempted suicide on facebook live because of this woman
तीर्थानंद, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का मशहूर द कपिल शर्मा शो लोगों को हंसाने के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि इस शो के एक कॉमेडियन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले जूनियर आर्टिस्ट का नाम तीर्थानंद राव है। तीर्थानंद राव को द कपिल शर्मा शो में जूनियर नाना पाटेकर के नाम से भी जाना जाता है। तीर्थानंद पहले सोशल मीडिया पर लाइव आए और इसके बाद आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्टिस्ट को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 





 
the kapil sharma show comedian tirthanand rao attempted suicide on facebook live because of this woman
तीर्थानंद - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके जूनियर आर्टिस्ट तीर्थानंद राव ने फेसबुक लाइव के दौरान फिनायल पीने की कोशिश की। तीर्थानंद ने सोशल मीडिया पर लाइव आने के दौरान कहा कि उनकी ऐसी हालत के लिए एक महिला जिम्मेदार है। अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो उनको न्याय मिलना चाहिए। बता दें कि उस महिला के दो बेटियां हैं और तीर्थानंद उसके साथ रिलेशनशिप में हैं। 


इसे भी पढ़ें- Electricity Bill: बॉलीवुड सितारों की बिजली का बिल जानकर चौंक उठेंगे आप, हर महीने जेब पर लगती है लाखों की चपत
 
the kapil sharma show comedian tirthanand rao attempted suicide on facebook live because of this woman
नाना पाटेकर, तीर्थानंद - फोटो : सोशल मीडिया

तीर्थानंद ने बताया कि कुछ महीनों पहले उनकी मुलाकात एक महिला से हुई उसकी दो बेटियां हैं। हम लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन साथ रहने के दौरान मुझे बाद में पता चला कि वह महिला प्रोस्टीट्यूशन का काम करती है। मैं उस महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन उसने मुझपर केस कर दिया, मुझे डराया-धमकाया। इस वजह से मैं पिछले लंबे समय से अपने घर नहीं जा सका हूं। मैं फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर था और परेशान हो चुका हूं, यही वजह है कि मैं ऐसा कदम उठाने जा रहा हूं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show comedian tirthanand rao attempted suicide on facebook live because of this woman
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

तीर्थानंद के इस वीडियो की जानकारी मिलने के तुरंत बाद शांति नगर पुलिस चौकी से पुलिस की टीम उनके घर पहुंची, जहां कॉमेडियन बेहोशी की हालत में नजर आए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल एडमिट किया गया है। तीर्थानंद का कहना है कि उस महिला के कारण उनपर 3-4 लाख रुपये का कर्ज है। 

विज्ञापन
the kapil sharma show comedian tirthanand rao attempted suicide on facebook live because of this woman
तीर्थानंद राव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब तीर्थानंद ने आत्महत्या की कोशिश की है। इससे पहले भी वह एकबार ऐसा कदम उठा चुके हैं।  इससे पहले भी 27 दिसंबर 2021 को उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। आर्थिक तंगी की वजह से तीर्थानंद ने तब सुसाइड करने का फैसला लिया था लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता की वजह से उनकी जान बच गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed