फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: 'बंद हो गया कपिल शर्मा का कॉमेडी शो', 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म के दर्शकों ने किया था बायकॉट

Sat, 26 Mar 2022 02:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Mar 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
The kapil sharma show goes off air after a dispute with the kashmir files fact check
कपिल शर्मा और द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों खूब चर्चा में हैं।  सोशल मीडिया पर कपिल 20 हजार ट्वीट्स के साथ ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि द कपिल शर्मा शो अनिश्चित समय के लिए बंद हो गया है और ऐसा संभव हो सका है कश्मीर फाइल्स फिल्म के दर्शकों की एकजुटता के बाद। शुक्रवार से ही खबरें वायरल हैं कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया है। इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है चलिए जानते हैं।




The kapil sharma show goes off air after a dispute with the kashmir files fact check
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है दावा
लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा ने अपने शो में द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना किया था। इस वजह से दर्शकों ने शो का बायकॉट किया इसलिए सोनी टीवी का 43 प्रतिशत शेयर गिर गया। इसके बाद निर्माताओं ने कपिल शर्मा शो को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला किया है।

The kapil sharma show goes off air after a dispute with the kashmir files fact check
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स का कहना है कि कपिल का शो इसलिए बंद हुआ है क्योंकि लोगों ने इस शो का बायकॉट किया था। एक यूजर ने लिखा- मैं बहुत खुश हूं कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया। ऐसे देश विरोधी कार्यक्रमों को बंद ही होना चाहिए। कपिल शर्मा शो की रेटिंग कम होने के बाद शो बंद हो गया है। मुकेश खन्ना जी और महेंद्र सिंह धोनी जी कपिल शर्मा शो का बहिष्कार कर सकते है तो आप सभी लोग क्यों नहीं,सहमत हो तो YES लिखकर समर्थन करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
The kapil sharma show goes off air after a dispute with the kashmir files fact check
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ये है शो बंद होने के पीछे का सच
कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मिलना होगा। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) कुछ समय के लिए बंद हो सकता है। शो बंद होने के पीछे भी यही वजह है।

विज्ञापन
The kapil sharma show goes off air after a dispute with the kashmir files fact check
द कपिल शर्मा शो - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे शुरू हुआ विवाद
कपिल शर्मा का शो पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। ये विवाद विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को शो में प्रमोट न करने का अरोप लगाया था। इस पर कपिल ने अपनी सफाई देते हुए अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे थे कि उन्हें कपिल के शो पर बुलाया गया था। लेकिन अनुपम खेर ने कपिल पर आधा सच बताने का ही आरोप लगा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed