कपिल शर्मा के शो में गोविंदा के आने के बाद से कृष्णा अभिषेक के साथ उनका विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है। जब गोविंदा बतौर मेहमान शो में आए थे तो कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा चल पड़ी और देखते ही देखते मामा-भांजे की ओर से बयानबाजी होने लगी। अब कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार करने वाले चंदन प्रभाकर ने कृष्णा पर तंज कसा है।
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के अनबन के बीच कूदे ‘चंदू’, कपिल शर्मा शो में कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार 29 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और पंकज त्रिपाठी बतौर मेहमान पहुंचे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं जो अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हुए ‘बच्चन साहब’ बनते हैं। इसी दौरान चंदन प्रभाकर उनका मजाक बनाते हैं।
कृष्णा अभिषेक से चंदन कहते हैं कि ‘मैं आपसे ज्यादा टैलेंटेड हूं।‘ इस पर कृष्णा कहते हैं, ‘फिर आप एक ऐसी चीज बता दीजिए जो मैं नहीं कर सकता?’ चंदन का जवाब होता है, ‘मैं गोविंदा के हर एपिसोड में परफॉर्म कर सकता हूं।‘ चंदन के यह कहते ही कपिल शर्मा सहित वहां मौजूद सभी मेहमान हंसने लगते हैं। साथ ही कृष्णा अभिषेक की बोलती बंद हो जाती है।
Laughter aur Entertainment ka chalega aisa kamaal ka karwaan, jab aayenge humaare 3 khaas mehmaan, Anupam Kher, Satish Kaushik aur Pankaj Tripathi #TheKapilSharmaShow mein aaj raat 9:30 baje. @TripathiiPankaj @satishkaushik2 @AnupamPKher pic.twitter.com/BAC7s8K7pM
कपिल के शो से शुरू हुआ विवाद
दरअसल गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस एपिसोड से उनके भांजे कृष्णा अभिषेक नदारद दिखे। जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच की अनबन सामने आ गई। कृष्णा ने एक बयान में कहा कि उनकी दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, 'मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद हैं और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।'
कृष्णा अभिषेक को गोविंदा का जवाब
गोविंदा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपना पक्ष रखा था। गोविंदा ने कहा था कि, 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो में परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां मेहमान था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उसके बयान में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से उनसे मर्यादित दूरी रखना चाहता हूं। इसके लिए जो मुझे नापसंद करता है, करता रहे। हर परिवार में गलतफहमियां होती हैं लेकिन मीडिया में ये सब बातें करने से इमेज ही खराब होती है। शायद मैं सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला इंसान हूं लेकिन रहने दीजिए। मेरी स्वर्गीय मां कहती थीं, नेकी कर और दरिया में डाल। मैं बस वही करना चाहता हूं।'