फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 6: 'द कश्मीर फाइल्स' ने छठे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, आज 100 करोड़ के क्लब में कर सकती है प्रवेश

Thu, 17 Mar 2022 08:24 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 08:24 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files box office collection Day 6: Vivek Agnihotri's film marches towards Rs 100-crore mark
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अकल्पनीय प्रदर्शन किया है! फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रभास की राधे श्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी रिलीज़ ने इसे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया। लोगों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए उमड़ पड़ी है। छठवें दिन, फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज़ हुई 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं।

The Kashmir Files box office collection Day 6: Vivek Agnihotri's film marches towards Rs 100-crore mark
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

100 करोड़ के क्लब ें प्रवेश
द कश्मीर फाइल्स ने पांचवें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं छठे दिन इसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन 19.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.50 करोड़ रुपये हो गया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन इस हफ्ते फिल्म की कमाई से ज्यादा रहने की उम्मीद है। हमें यकीन है कि यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करेगी। सभी की निगाहें अब होली की छुट्टी और रिलीज के बाद से दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं।

अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन [पहला शुक्रवार] - 3.55 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन [पहला शनिवार] - 8.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन [पहला रविवार] - 15.1 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन [पहला सोमवार] - 15.05 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन [पहला मंगलवार] -17.80 करोड़ रुपये
  • छठवां दिन [पहला बुधवार] - 19.30 करोड़ रुपये
  • कुल - 79.50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files box office collection Day 6: Vivek Agnihotri's film marches towards Rs 100-crore mark
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

तोड़े रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता को रिकॉर्ड-ब्रेकिंग माना जा सकता है। अतीत में किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ से शुरुआत करने के एक हफ्ते के बाद शतक नहीं लगाया है। विवेक अग्निहोत्री की यह दूसरी फिल्म है जिसने वर्ड ऑफ माउथ को शानदार कलेक्शन में तब्दील किया है। उनकी पिछली फिल्म ताशकंद फाइल्स ने भी वर्ड ऑफ माउथ मार्केटिंग के कारण कमाल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed