फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: ‘गया कोरोना, आई होली’ के नारों के साथ झूमे टीवी कलाकार, देखिए किसने क्या की है त्योहार की तैयारी

Thu, 17 Mar 2022 07:41 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
holi 2022 Sony TV artist share memories of Holi See the festival preparations of celebs
holi 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रंगों का त्यौहार होली इस बार अपनी असली धूम के साथ आ पहुंचा है। दो साल से लोग घरों में बंद होकर ही गुलाल के मामले का मलाल मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार मामला अलग है। देश में अधिकतर लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना के मामले अब लोगों को डराते भी नहीं है। तो ऐसे में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के धारावाहिकों के कलाकार बता रहे हैं कि इस साल वे यह त्यौहार किस तरह मनाएंगे। उन्होंने होली से जुड़ीं अपनी सबसे खूबसूरत यादों का पिटारा भी खोल दिया है।

holi 2022 Sony TV artist share memories of Holi See the festival preparations of celebs
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘कामना’ में आकांक्षा का किरदार निभा रहीं चांदनी शर्मा ने कहा, "साल का सबसे मस्त और रंग-बिरंगा मौसम आ चुका है। पिछले कुछ साल से हम उसी तरह होली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जैसे हम हमेशा मनाया करते थे। शुक्र है, इस साल हम एक बार फिर उन यादों के करीब होंगे। मैं अपने सभी दोस्तों और अपनी रील एवं रियल फैमिली के साथ मिलकर होली मनाने का इंतजार कर रही हूं। मेरी ओर से सभी दर्शकों एवं शुभचिंतकों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"

holi 2022 Sony TV artist share memories of Holi See the festival preparations of celebs
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी धारावाहिक में मानव का किरदार करने वाले अभिषेक रावत बताते हैं, "होली मेरा पसंदीदा त्यौहार है। मुझे इसे मनाने में बहुत मजा आता है और इससे मेरी कुछ सबसे खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। मुझे याद है बचपन में हम गहरे रंगों से होली खेलते थे, लेकिन जब हम बड़े हुए तो हम ऐसे रंगों का इस्तेमाल करने लगे, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित हों। परंपरा के अनुसार, इस साल भी मैं अपनी बेटी के साथ रंगों का यह त्यौहार मनाऊंगा और उसके जरिए अपने बचपन में लौट जाऊंगा। मेरी ओर से सभी को सुरक्षित होली की शुभकामनाएं!'

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2022 Sony TV artist share memories of Holi See the festival preparations of celebs
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘मोसे छल किये जाए’ में सौम्या का चरित्र निभाने वाली अभिनेत्री विधि पंड्या कहती हैं, "आइए त्यौहारों की शुरुआत की जाए। मैं और मेरे दोस्त होली सेलिब्रेशन पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं और मैं बहुत उत्साहित हूं। एक दूसरे के चेहरों पर चटख लेकिन प्राकृतिक रंग लगाना बड़ा मजेदार होगा, खास तौर पर इसलिए भी, क्योंकि ज्यादातर दिनों में तो हम एक दूसरे को बिल्कुल सजे-संवरे ही देखते हैं। होली खुशियों का त्यौहार है, इसलिए मेरी ओर से सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं लेकिन साथ ही मैं सभी से यह आग्रह करना चाहूंगी कि जानवरों के ऊपर रंग ना डालें क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक होता है। मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों को सुखद एवं सुरक्षित होली की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।"

विज्ञापन
holi 2022 Sony TV artist share memories of Holi See the festival preparations of celebs
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी धारावाहिक में अरमान बने विजयेंद्र कुमेरिया ने कहा, "होली से बहुत सारे खूबसूरत पल जुड़े हुए हैं - हमने बहुत सारी मजेदार पार्टियों में भाग लिया और त्यौहार का रंग बिखेरने के लिए बहुत अच्छे सीक्वेंस की शूटिंग की है। अब भी इस त्यौहार की सबसे अच्छी यादें मेरे स्कूल के दिनों की ही हैं, जब हम क्लास के बाद स्कूल के दोस्तों के साथ होली खेलते थे। यह याद करके बहुत अच्छा लगता है कि हम पुराने कपड़े पहनकर होली खेलते थे और बाद में अच्छे कपड़े पहन लेते थे। इसमें कुछ भी नहीं बदला है, और मुझे वाकई उन खूबसूरत दिनों की याद आती है! इस बार हमने सेट पर सेलिब्रेट किया और मुझे उम्मीद है कि आप सभी होली के सीक्वेंस का उतना ही मज़ा लेंगे, जितना मज़ा हमें इसकी शूटिंग करते हुए आया।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed