सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख-सलमान पर कसा तंज, कहा- जब तक बॉलीवुड में ये किंग्स, सुल्तान....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Comment on Shahrukh Khan Salman Khan
सलमान खान, विवेक और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के बीते छह महीने बॉलीवुड के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। साल की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री इस बात का जश्न मना रही थी कि आखिरकार दो साल बाद सिनेमाघर सौ फीसदी क्षमता के साथ खुल गए हैं। लेकिन उन्हें तब इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि इन दो सालों में सिनेमा देखने वाली ऑडियंस का टेस्ट पूरी तरह बदल गया है। यही कारण था कि कोरोना महामारी के बाद साल 2022 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'बधाई दो' फ्लॉप हो गई। वहीं आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पाई। हां फिल्म हिट जरूर हुई थी लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म को उतना हाइप नहीं मिल पाया जितना कोरोना काल से पहले मिल सकता था। फिर आई 32 साल पुरानी कहानी, 'द कश्मीर फाइल्स'। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की इस घटना ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि देश की जनता को भी भावुक कर दिया।



विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान पर कसा तंज

Trending Videos
The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Comment on Shahrukh Khan Salman Khan
सलमान खान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Social media

बता दें कि बॉलीवुड की यह इकलौती फिल्म है जिसने आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में जगह बनाई है। यही कारण है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का उदाहरण लेते हुए शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज कसा है। जी हां, निर्देशक ने दोनों अभिनेताओं का नाम लिए बिना उन्हें बॉलीवुड के डूबने का कारण बताया है। 

विवेक अग्निहोत्री ने कहा...

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Comment on Shahrukh Khan Salman Khan
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीट कर लिखा, 'जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।'


The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Comment on Shahrukh Khan Salman Khan
द कश्मीर फाइल्स कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप पांच में बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म
फिल्म आईएमडीबी रेटिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)
विक्रम 8.8 401 करोड़ रुपये
केजीएफ: चैप्टर 2 8.5 1207 करोड़ रुपये
द कश्मीर फाइल्स 8.3 341 करोड़ रुपये
हृदयम् 8.1 53.1 करोड़ रुपये
आरआरआर 8.0 1111.7 करोड़ रुपये
ए थर्सडे 7.8 -
झुंड 7.4 23 करोड़ रुपये
सम्राट पृथ्वीराज 7.2 85 करोड़ रुपये
रनवे 34 7.2 50.7 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 7.0 211.5 करोड़ रुपये

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed