फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: पटकथा लेखक सईद अख्तर मिर्जा ने द कश्मीर फाइल्स को कहा कचरा! बोले- 'बात साइड लेने की नहीं..'

Mon, 19 Dec 2022 09:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files is garbage screenwriter and director Saeed  Akhtar Mirza said to be human
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और जबरदस्त कमाई की। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को भले ही सिनेमाघरों से उतरे हुए समय हो गया है लेकिन अब भी यह फिल्म किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ जाती है। अब हाल ही में पटकथा लेखक और निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने 'द  कश्मीर फाइल्स' की सफलता के लेकर अपनी राय दी है।


 

Avatar 2 BO Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची 'अवतार 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा फिल्म का हाल

The Kashmir Files is garbage screenwriter and director Saeed  Akhtar Mirza said to be human
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'मोहन जोशी हाजिर हो', 'सलीम लंगड़े पे मत रो', जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पटकथा लेखक और निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कश्मीर फाइल्स की सफलता पर बात की और इस फिल्म के लिए कहा कि यह उनके लिए कचरा है लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से स्पष्ट भी किया। जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
 

Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें

The Kashmir Files is garbage screenwriter and director Saeed  Akhtar Mirza said to be human
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

सईद अख्तर मिर्जा ने 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बोलते हुए कहा- "मेरे लिए, 'द कश्मीर फाइल्स' कचरा है। क्या कश्मीरी पंडित मुद्दा कचरा है? नहीं...यह वास्तविक है। क्या यह सिर्फ कश्मीरी हिंदू हैं? नहीं...मुसलमान भी, खुफिया एजेंसियों, तथाकथित राष्ट्रीय हितों वाले राष्ट्रों, और सीमा पार से भुगतान किए गए लोगों की साजिशों के एक अविश्वसनीय रूप से वल्गर जाल में फंस गए हैं, जो कहर बरपाते रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, बात पक्ष लेने की नहीं है। इंसान बनो और समझने की कोशिश करो।

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files is garbage screenwriter and director Saeed  Akhtar Mirza said to be human
कश्मीर फाइल्स फिल्म पर नादव लैपिड का विवादित बयान। - फोटो : अमर उजाला

नादव लापिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि कुछ समय पहले इस्राइली फिल्ममेकर नादव लापिड (जो फेस्टिवल में ज्यूरी मेंबर के तौर पर जुड़े थे) ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल गोवा में 'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर ऐर प्रोपेगैंडा करार दिया था, जिसके बाद खूब हंगामा देखने को मिला था।
 

Pathaan Controversy: लोकसभा में गूंजा 'पठान' विवाद, भड़के बसपा सांसद, बोले- फिर सेंसर बोर्ड का क्या काम...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed