फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' से प्रभावित दुकानदारों का एलान, फिल्म की टिकट दिखाने पर मिलेगी भारी छूट

Wed, 16 Mar 2022 06:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Mar 2022 06:08 PM IST
सार

देशभर में इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स जमकर सुर्खियों में है। कम बजट वाली इस फिल्म को अपनी रिलीज के पहले ही दिन से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में दिखाई गई कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: kanpur dehat shopkeepers Announces 30% discount in garments and 5% discount in bike after showing The Kashmir Files movie tickets
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : ANI

देशभर में इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स जमकर सुर्खियों में है। कम बजट वाली इस फिल्म को अपनी रिलीज के पहले ही दिन से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में दिखाई गई कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है। फिल्म देख जहां कुछ लोग भावुक हो गए तो वहीं कई इसे देख सहम उठे। फिल्म देख हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई अन्य जानी- मानी हस्तियां इस फिल्म की प्रशंसा करते दिख रहे हैं। इतना ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने तो सभी से इस फिल्म को देखने का निवेदन तक किया है। 

The Kashmir Files: kanpur dehat shopkeepers Announces 30% discount in garments and 5% discount in bike after showing The Kashmir Files movie tickets
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच कुछ आम लोग भी इस फिल्म को देखने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में कई दुकानदार भी इस फिल्म को देखने पर कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। रूरा क्षेत्र में कुछ कपड़ा, हार्डवेयर दुकानदारों के अलावा बाइक शोरूम संचालकों ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म का टिकट दिखाने पर ग्राहकों को छूट देने का एलान किया है। इस सिलसिले में व्यापारियों ने बैठक के बाद फैसला लिया है।

The Kashmir Files: kanpur dehat shopkeepers Announces 30% discount in garments and 5% discount in bike after showing The Kashmir Files movie tickets
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिले के कुछ कपड़ा दुकानदारों ने फिल्म की टिकट दिखाने पर 30 प्रतिशत तक की छूट खरीद पर देने का ऑफर दिया है। वहीं क्षेत्र के एक बाइक शोरूम संचालक कृष्ण कुमार ने पांच प्रतिशत की छूट का ऐलान किया है। उनका कहना कि युवा पीढ़ी जो कश्मीर के इस सच को नहीं जानती उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म की टिकट दिखाने पर मिल रही इस छूट के बारे में पता चलते हा लोग इसका फायदा भी उठाने लग गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: kanpur dehat shopkeepers Announces 30% discount in garments and 5% discount in bike after showing The Kashmir Files movie tickets
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर रही थी। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देख देश के 7 राज्यों ने इस फिल्म ने टैक्स फ्री तक कर दिया है। इन सात राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक शामिल हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म अब तक कुल  59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: kanpur dehat shopkeepers Announces 30% discount in garments and 5% discount in bike after showing The Kashmir Files movie tickets
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 11 मार्च को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली, मृणाल कुलकर्णी और चिन्मय मंडलेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed