फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Lifetime Collection: ‘जय संतोषी मां’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ी फिल्म, विवेक ने दर्शकों को कहा, शुक्रिया!

Wed, 16 Mar 2022 06:58 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Lifetime Collection set to break box office record of 1975 film jai santoshi maa
'द कश्मीर फाइल्स' की कुल कमाई - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कामयाबी से बेहद उत्साहित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इस फिल्म को देश को समर्पित कर दिया है। ‘अमर उजाला’ से एक बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कामयाबी इस देश की जनता की है, इसे देखने वाले दर्शकों की है। बतौर निर्देशक एक बात कहने की जो मेरी जिम्मेदारी थी, वह मैंने पूरी कर दी। इस बीच फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई के आंकड़ों ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने मंगलवार को भी जारी रखे। फिल्म के कलेक्शन ने अजय देवगन की सुपर हिट फिल्म ‘तानाजी’ का भी पहले मंगलवार की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई की ये रफ्तार दूसरे हफ्ते भी जारी रही तो ये फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है जिसने साल 1975 में अपनी लागत की बीस गुना कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी।

The Kashmir Files Lifetime Collection set to break box office record of 1975 film jai santoshi maa
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली में लगातार बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलते रहे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बुधवार शाम मुंबई लौट आए हैं। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए उन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि उनके फिल्मी सफर में इन शुभचिंतको का बहुत योगदान रहा है। फिल्म ‘आई एम बुद्धा’ और उसके बाद फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ से अपने सिनेमा की लीक बदलने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों पूरे देश में ट्रेंड हो रही है। कश्मीरी पंडितों पर घाटी में हुए अत्याचार की कहानी कहती इस फिल्म को सत्ताधारी दल बीजेपी ने भी काफी सराहा है।

The Kashmir Files Lifetime Collection set to break box office record of 1975 film jai santoshi maa
द कश्मीर फाइल्स, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का मंगलवार को कलेक्शन 18 करोड़ रुपये रहा जो कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद रिलीज हुई किसी भी हिंदी फिल्म के पहले मंगलवार के कलेक्शन से ज्यादा है। इसके पहले रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के बाद के पहले मंगलवार को फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने 11.22 करोड़ रुपये, फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10.01 करोड़ रुपये, और फिल्म ‘83’ ने 6.70 करोड़ रुपये कमाए थे। यही नहीं कोरोना संक्रमण काल के ठीक पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने भी रिलीज के पहले मंगलवार को इतनी कमाई नहीं की जितनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने की है। अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी’ ने रिलीज के बाद के पहले मंगलवार को 15.28 करोड़ रुपये और ‘उरी’ ने 9.57 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Lifetime Collection set to break box office record of 1975 film jai santoshi maa
द कश्मीर फाइल्स, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के कलेक्शन की रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी बने रहने के पूरे आसार दिख रहे हैं। करीब 14 करोड़ रूपये की लागत से बनी ये फिल्म पहले हफ्ते में ही करीब 90 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करती दिख रही है।  दूसरे हफ्ते और आगे तक की इसकी कमाई का आंकलन करीब 175 करोड़ रुपये किया जा रहा है। अपनी लागत के मुकाबले इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इससे पहले साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ रही है। 25 लाख रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने तब बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
The Kashmir Files Lifetime Collection set to break box office record of 1975 film jai santoshi maa
बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से कोई खास टक्कर मिलती नहीं दिख रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। और, फिल्म के विषय को देखते हुए भी लोगों की दिलचस्पी इसमें कम नजर आ रही है। दर्शकों को इस फिल्म में अक्षय कुमार की ही एक और फिल्म ‘टशन’ का अक्स नजर आ रहा है। ओटीटी पर इस सप्ताहांत दो वेब सीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ व ‘अपहरण 2’ के अलावा विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ रिलीज हो रही हैं, इनसे भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कोई टक्कर मिलती नहीं दिखती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed