फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों का सच दिखाने वाले विवेक अग्निहोत्री का यूपी से है गहरा नाता, इस छोटे से शहर में था पुश्तैनी मकान

Wed, 16 Mar 2022 06:47 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files What is the name of Vivek Agnihotri s father Where is Vivek Agnihotri s ancestral home
विवेक अग्निहोत्री के पिता का पुराना मकान(35 साल पहले बेच दिया गया था) - फोटो : अमर उजाला

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक राजन अग्निहोत्री के तार शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव धन्यौरा से जुड़े हैं। यहां उनका पैतृक गांव होने के साथ ही उनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री का जन्म भी हुआ था। सदर तहसील के पिंगरा-पिंगरी गांव में विवेक के पिता डॉ. पीडी अग्निहोत्री के नाम पर कृषि योग्य भूमि अभिलेखों में दर्ज है। डॉ. पीडी अग्निहोत्री संस्कृत के बड़े जानकार थे।



वह वर्षों पहले यहां से अपनी जमीन और मकान छोड़कर भोपाल चले गए थे। साहित्य जगत के सितारे ने यहां की जमीन-जायदाद को अपने बड़े भाई के नाम पॉवर ऑफ अटार्नी कर दी थी। उसके बाद भोपाल यूनिवर्सिटी में कुलपति बने। वह मई-जून की छुट्टी में एक महीने को यहां जरूर आते थे।

The Kashmir Files What is the name of Vivek Agnihotri s father Where is Vivek Agnihotri s ancestral home
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके बेटे विवेक राजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिये शाहजहांपुर का नाम रोशन कर दिया। निर्देशक विवेक राजन अग्निहोत्री की फिल्म ने सफलता का झंडा बुलंद कर दिया। फिल्म ने थियेटरों का सन्नाटा तोड़ दिया है।

The Kashmir Files What is the name of Vivek Agnihotri s father Where is Vivek Agnihotri s ancestral home
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल में ही विवेक अग्निहोत्री ने हाल में ही एक ट्वीट कर खुद के शाहजहांपुर का मूल निवासी होने की जानकारी दी थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे कश्मीर में फिल्म की शूटिंग करना एक चुनौती से कम नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files What is the name of Vivek Agnihotri s father Where is Vivek Agnihotri s ancestral home
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बनाने के दौरान पेश आईं दिक्कतों के बारे में बताते हुए कहा कि 'फिल्म बनाने से पहले थोड़ा डर जरूर था। क्योंकि वहां आपकी जान को बहुत खतरा रहता है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म तीन दिन में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

विज्ञापन
The Kashmir Files What is the name of Vivek Agnihotri s father Where is Vivek Agnihotri s ancestral home
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को विरोध और आलोचानाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। फिल्म सफलता के नए आयाम लिख रही है।
ये भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स: 20 लोगों के कातिल बिट्टा कराटे की बर्बरता की कहानी, साथ ही देखें नरसंहार की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed