सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: 'सेक्युलर हिंदुओं ने देश को किया बर्बाद', फिल्म देख खौला इस शख्स का खून, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Mar 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files public reaction anupam kher shared a video of film reaction
The Kashmir Files - फोटो : social media

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा में आ गई थी क्योंकि इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने साल 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना को दिखाया है। इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को देखने के बाद लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। हर किसी ने फिल्म को शानदार बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस फिल्म पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देता हुआ दिख रहा है। इस दौरान वह भावुक भी होता हुआ दिखा।

Trending Videos
The Kashmir Files public reaction anupam kher shared a video of film reaction
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक यू-ट्यूब चैनल के वीडियो का एक क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में एक रिपोर्टर सिनेमाघर के बाहर दर्शकों से फिल्म पर प्रतिक्रिया लेता हुआ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स कहता है, 'ये सच्चाई है इस देश की। हमारे देश के सेक्युलर। इन लोगों को सेक्युलर भी मत बोलो। कायर बोलो। धन्यवाद दूंगा मैं इस डायरेक्टर को, जो इस सच्चाई को बाहर लेकर आया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files public reaction anupam kher shared a video of film reaction
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके आगे वह शख्स कहता है कि 1947 में हम कितने बर्बाद हुए हैं। हिंदू औरतों को निर्वस्त्र कर दिया जाता था। हमारे देश की किसी किताब में क्या ये सब पढ़ाया गया है। हिटलर के बारे में पढ़ाया जा रहा है। कौन हैं हिटलर हमारा। इतिहास लिखने वालों का कुछ लगता था क्या। जब मैं फिल्म देख रहा था तब कुछ लड़के हंस रहे थे। मुझे अफसोस इस देश की यूथ पर है। ये फिल्म नहीं है ये हमारे देश की सच्चाई है। आगे वह शख्स ये भी कहता है कि उन हिंदुओं से नफरत करो जो सेक्युलर है। मुझे किसी मुसलमान से नफरत नहीं है।    

Koo App

आज मैं सिर्फ़ अभिनेता नहीं रहा।मैं गवाह हूँ और #TheKashmirFiles मेरी गवाही है।वो सब कश्मीरी हिंदू,जो या तो मार डाले गए या जीते जी एक शव की तरह जीने लगे।अपने पुरखों की ज़मीन से उखाड़ कर फेंक दिए गए।आज भी न्याय को तरस रहे हैं।अब मैं उन सब कश्मीरी हिंदुओं की ज़ुबान और चेहरा हूँ।💔

View attached media content

- Anupam Kher (@anupampkher) 11 Mar 2022

The Kashmir Files public reaction anupam kher shared a video of film reaction
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वीडियो में शख्स ये भी कहता हुआ दिख रहा है कि इस देश को सेक्युलर हिंदुओं ने बर्बाद किया है। किसी दूसरे ने नहीं किया। हमारे देश में आज भी गली-गली में गद्दार है। इन गद्दारों से व्यापार से करना बंद करो। अगर मेरा सगा भाई भी अगर सेक्युलर है तो वह भी गद्दार है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'वायरल वीडियो: सिनेमा में सच्चाई की ताकत। यह आदमी चिल्ला रहा है, रो रहा है और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश कर रहा है। उसके चंद शब्द उसका दर्द बता रहे हैं। दर्द लोगों को जोड़ता है।  #TheKashmirFiles में #KashmiriHindus के दर्द को दिखाया गया है। कुछ इसे चुपचाप व्यक्त करते हैं। कुछ रोते हैं।'

Koo App

#OneWordReview… #TheKashmirFiles: BRILLIANT. Rating: ⭐️⭐⭐️⭐️½ #TheKashmirFiles is the most powerful film on #Kashmir and the genocide and exodus of #KashmiriPandits... Hard-hitting, blunt, brutally honest… JUST DON’T MISS IT. #TheKashmirFilesReview

View attached media content

- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 11 Mar 2022

विज्ञापन
The Kashmir Files public reaction anupam kher shared a video of film reaction
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' देशभर में 11 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार समेत कई सितारे नजर आए हैं और कहानी के साथ इनकी एक्टिंग को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

Koo App

#TheKashmirFiles screen count... ⭐ #India: 561 *cinemas* ⭐ #Overseas: 113 *screens* #Overseas *country-wise* details... ⭐ #USA: 60 ⭐ #Canada: 1 ⭐ #UK: 18 ⭐ #Australia: 18 ⭐ #Germany: 9 ⭐ #SouthAfrica: 3 ⭐ #Switzerland: 1 ⭐ #Sweden: 1 ⭐ #Belgium: 2

View attached media content

- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 11 Mar 2022


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed