{"_id":"6237ee8e0243650c621a7688","slug":"the-kashmir-files-vs-bachchhan-paandey-box-office-collection-akshay-kumar-vivek-agnihotri-anupam-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashmir Files Vs Bachchhan Paandey: 'कश्मीर फाइल्स' के आगे बौने साबित हुए 'बच्चन पांडे', तीसरे दिन का कलेक्शन इतने करोड़ में सिमटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kashmir Files Vs Bachchhan Paandey: 'कश्मीर फाइल्स' के आगे बौने साबित हुए 'बच्चन पांडे', तीसरे दिन का कलेक्शन इतने करोड़ में सिमटा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Mar 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bachchhan Paandey Vs Kashmir Files
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अक्षय कुमार और कृति सैनन की फिल्म बच्चन पांडे पर भारी पड़ी है। कश्मीर फाइल्स ने ये साबित किया है कि फिल्म की स्किप्ट और कहानी में दम हो तो दर्शक सिनेमाघरों में खिंचे चले आते हैं। बच्चन पांडे को ओपनिंग डे पर ही कश्मीर फाइल्स से हार का सामना करना पड़ा।
2 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे पहले दिन बड़ी मुश्किल से 13.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये रहा। वहीं तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने महज 34 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। फिल्म का पहला वीकएंड काफी खराब रहा है।
3 of 5
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के दसवें दिन 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 168 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दसवें दिन की कमाई के हिसाब से टॉप 10 फिल्मों की सूची में फिल्म ‘बाहुबली 2’ नंबर एक पर कायम है। वहीं दंगल को पछाड़ते हुए द कश्मीर फाइल्स दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी 'बच्चन पांडे' की सोशल मीडिया पर बायकॉट की भी मांग हो रही है। यूजर्स का आरोप है कि फिल्म में जानबूझ कर ब्राह्मण बिरादरी को गुंडा मवाली दिखाया गया है। बच्चन पांडे तो इस हफ्ते द कश्मीर फाइल्स से टक्कर मिली वहीं 25 मार्च को राजामौली की फिल्म RRR भी रिलीज हो रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 3000 के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म से पहले सभी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिर 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के साथ इन उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। ‘बच्चन पांडे’ 2014 में आई तमिल फिल्म ‘जिगरठंडा’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय और कृति के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।