{"_id":"69af7fe7f2405ea4f303ef5a","slug":"the-kerala-story-2-to-assi-and-o-romeo-box-office-collection-movie-total-earning-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘द केरल स्टोरी 2’ की सोमवार को धीमी हुई रफ्तार, जानें ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का क्या रहा हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘द केरल स्टोरी 2’ की सोमवार को धीमी हुई रफ्तार, जानें ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का क्या रहा हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:52 AM IST
सार
Box Office Collection: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को थिएटर में 11 दिन हो चुके हैं। वहीं कई हफ्तों से ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। जानिए, सोमवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज से पहले कोर्ट केस का सामना करना पड़ा, इस फिल्म से कई तरह के विवाद भी जुड़े हैं। 11 दिन बाद क्या है बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का हाल? साथ ही ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन सोमवार को कितना रहा, जानिए।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने ग्यारहवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 3.30 करोड़ रुपये था। ऐसे में देखें तो रविवार के मुकाबले इसका कलेक्शन आधा हो गया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 34.70 करोड़ रुपये है।
3 of 5
फिल्म 'अस्सी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
‘अस्सी’ की लाखों में सिमटी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 18वें दिन सिर्फ 12 लाख रुपये हुआ। जबकि रविवार को यह फिल्म 25 लाख रुपये कमाने में कामयाब रही थी। संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म होने के बावजूद यह दर्शकों को पसंद नहीं आई। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.47 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओ रोमियो’ का भी कलेक्शन घट गया
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इस फिल्म ने 33 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए। जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 65 लाख रुपये था। फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन सकी है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 70.33 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'चरक-फेयर ऑफ फेथ'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘चरक’ का खेल हुआ खत्म
बीते शुक्रवार को एक फिल्म ‘चरक’ रिलीज हुई। इस फिल्म का कलेक्शन शुरुआत से लाखों में रहा। ऐसे में चौथे दिन में आकर इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। फिल्म की कहानी अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के ईद-गिर्द बुनी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।