फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adah Sharma: द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस

Thu, 11 May 2023 12:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 11 May 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
The Kerala Story Fame Adah Sharma Will Be A Part Of Film The Game Of Girgit With Shreyas Talpade
द गेम ऑफ गिरगिट-अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की इस फिल्म को लेकर काफी तारीफ हो रही है। साथ ही फिल्म में उनके अभिनय की भी खूब सराहना की गई है। वहीं, अब अदा शर्मा को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। 

The Kerala Story Fame Adah Sharma Will Be A Part Of Film The Game Of Girgit With Shreyas Talpade
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

द गेम ऑफ गिरगिट में नजर आएंगी अदा शर्मा
दरअसल, द गेम ऑफ गिरगिट के निर्माताओं ने हाल ही में इसको लेकर घोषणा की है। एक्ट्रेस को श्रेयस तलपड़े की फिल्म द गेम ऑफ गिरगिट में कास्ट किया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। आने वाली यह फिल्म थ्रिलर गंधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की निर्मित है और हेट स्टोरी 2 के प्रसिद्ध विशाल पंड्या की निर्देशित है। 

The Kerala Story Fame Adah Sharma Will Be A Part Of Film The Game Of Girgit With Shreyas Talpade
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू व्हेल गेम पर आधारित है फिल्म
फिल्म के निर्माताओं के अनुसार द गेम ऑफ गिरगिट फेमस ब्लू व्हेल गेम पर आधारित है, जो हाल के दिनों में युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। इसे व्हेल चैलेंज भी कहा जाता है। यह एक इंटरनेट गेम है, जिसमें कथित तौर पर 50 दिनों की अवधि के दौरान प्रशासकों के खिलाड़ियों को सौंपे गए कामों की एक सीरीज शामिल होती है, जिसमें आखिर में चुनौती के लिए खिलाड़ी को आत्महत्या करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story Fame Adah Sharma Will Be A Part Of Film The Game Of Girgit With Shreyas Talpade
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी निभा चुकी हैं पुलिस ऑफिसर की भूमिका
हाल ही में विवादित फिल्म द केरल स्टोरी में नजर आईं अदा शर्मा ने कहा कि पर्दे पर एक पुलिस की भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कमांडो में पहले एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है और भावना रेड्डी की भूमिका बहुत लोकप्रिय रही थी। गायत्री भार्गव की यह भूमिका एक बहुत ही अलग पुलिस वाले की है। एक पुलिस वाले की भूमिका निभाना मजेदार है, लेकिन इस बार अलग है। 

Piyush Mishra: बिग बी के 80 साल की उम्र में काम करने पर हैरान हैं पीयूष मिश्रा, पूछना चाहते हैं आगे का प्लान

विज्ञापन
The Kerala Story Fame Adah Sharma Will Be A Part Of Film The Game Of Girgit With Shreyas Talpade
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर श्रेयस ने साझा किए विचार
द गेम ऑफ गिरगिट में ऐप डेवलपर की भूमिका निभाने वाले श्रेयस तलपड़े ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस सफर का इंतजार कर रहा हूं। इसमें एक शक्तिशाली संदेश भी है जो हमें लगता है कि दर्शकों, विशेष रूप से देश के बच्चों और युवाओं तक पहुंचना चाहिए। फिल्म के निर्देशक ने कहा कि द गेम ऑफ गिरगिट आज की पीढ़ी की कहानी है, जो मोबाइल फोन एप पर अपने निजी जीवन के बारे में विवरण साझा करने के परिणामों से अनजान हैं। 

Karan Guneet Partnership: करण जौहर ने ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा संग मिलाया हाथ, अब पर्दे पर होगा डबल धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed