फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कही यह बात

Tue, 02 May 2023 11:57 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 May 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
the kerala story row supreme court refuses to hear the plea immediately of to banned release film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कुछ समय पहले सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में 32 हजार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनको लव जिहाद के चंगुल में फंसाने के बाद उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया। इस फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से इसपर विवाद चल रहा है। सत्तासीन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस इसपर रोक लगाने की मांग की थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। 

the kerala story row supreme court refuses to hear the plea immediately of to banned release film
The Kerala Story - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका का सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उल्लेख किया गया, जिसमें कहा गया है कि यह नफरत फैलाने को बढ़ावा देती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ ने कहा कि फिल्म की रिलीज को चुनौती देना उचित उपाय नहीं है। द केरल स्टोरी को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी 'द केरल स्टोरी' पर ऐतराज जताया है। 


इसे भी पढ़ें- Kamal Haasan: कमल हासन ने 'पीएस 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- तमिल सिनेमा स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहा है
 
the kerala story row supreme court refuses to hear the plea immediately of to banned release film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

शशि थरुर ने बीते दिन ट्वीट कर कहा कि केरल में 32000 महिलाओं ने इस्लाम कबूला, इस दावे को सच साबित करने वाले सबूत जमा करें और एक करोड़ रुपये ले जाएं। अब मुस्लिम लीग की केरल यूश कमेटी ने घोषणा की है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म में किए गए दावों के पीछे सबूत देने के लिए 4 मई को हर जिले में संग्रह केन्द्र खोले जाएंगे। इसमें कोई भी विवरण डाल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story row supreme court refuses to hear the plea immediately of to banned release film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं केरल के सीएम ने इसपर कहा है कि फिल्म जानबूझकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से बनाई गई है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, हिंदी फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया था, जो कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से और केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के उद्देश्य से जानबूझकर बनाई गई है। ट्रेलर से यह संकेत मिलता है कि यह फिल्म संघ परिवार के प्रचार को फैलाने की कोशिश कर रही है। जिसने खुद को धर्मनिरपेक्षता की भूमि केरल में धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में स्थापित किया है। 

विज्ञापन
the kerala story row supreme court refuses to hear the plea immediately of to banned release film
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 10 कट के साथ 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। बोर्ड की जांच कमेटी ने फिल्म देखने के बाद मेकर्स से इसमें 10 बदलाव करने को कहा था। साथ ही, फिल्म में आंकड़ों के दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत करने को कहा गया था। इस फिल्म के कई डायलॉग और सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। द केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed