{"_id":"5b94c7a3867a55013d119c7f","slug":"the-nun-surpasses-stree-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द नन' के खौफ से 'स्त्री' भी रह गई पीछे, हॉरर फिल्मों ने बॉलीवुड में मचाया तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द नन' के खौफ से 'स्त्री' भी रह गई पीछे, हॉरर फिल्मों ने बॉलीवुड में मचाया तहलका
Sun, 09 Sep 2018 12:42 PM IST
सुबोध कुमार मिश्रा, अमर उजाला
सुबोध कुमार मिश्रा, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
stree and the nun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्मों में कंज्यूरिंग सीरीज की ‘द नन’ भारत में आ गई है। देखने वाले उमड़ पड़े हैं। अन्य कई भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी फिल्म डब होकर आई है, इसलिए हिंदी के दर्शक भी जमकर ‘डर’ का लुत्फ उठा रहे हैं। अभी एक सप्ताह पहले ‘स्त्री’ आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता की कहानी लंबी होती जा रही है। तो क्या, 2018 में ‘डर’ फिर बिकने लगा है। जानकार कहते हैं, इस डर का चेहरा कुछ अलग है। यहां हंसते हुए डरने का मजा है। मुंबइया फिल्मों में इस फार्मूले पर काम शुरू हो गया है। विदेशी फिल्में तो हैं ही।
2 of 5
the nun
'द नन' को कंज्यूरिंग सीरीज की सबसे खौफनाक फिल्म बताया जा रहा है। हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी शैतान और चर्च की जंग दिखाई गई है। हालांकि, इस बार चर्च की ओर से मोर्चा किसी पादरी की बजाय एक नन ने संभाला है। ‘द नन’ चल निकली है। डरावनी आवाजें और बेहतरीन कैमरा वर्क के साथ इस फिल्म में डरने के लिए और भी बहुत कुछ है। निर्देशक कोरिन हार्डी हैं और बैकग्रांउड म्यूजिक सिहरन पैदा करती है। जिन्हें खौफनाक फिल्में देखना हैं, वे 'द नन' से मिल रहे हैं।
3 of 5
स्त्री
ये वही लोग हैं जो 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर से मिल चुके हैं। इस फिल्म की सफलता से इतना तो तय है कि अब बॉक्स ऑफिस पर हॉरर-कॉमेडी का दौर एक बार फिर चलेगा। हालांकि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने कई हॉरर-कॉमेडी फिल्में दी हैं, जो हिट रही हैं। पिछले साल दीवाली पर आई फिल्म 'गोलमाल-4' भी एक हॉरर-कॉमेडी ही थी और सफल रही। हालांकि इस दौरान 'नानू की जानू' नाम की एक और हॉरर-कॉमेडी आई, लेकिन यह फिल्म कब गई, इसका पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
phillauri
अनुष्का शर्मा की 'फिल्लौरी' भी डरा नहीं पाई थी। वैसे बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी का ट्रेंड नया नहीं है। बहुत पहले 1965 में महमूद ने 'भूत बंगला' बनाई थी। इस ट्रेंड को 42 साल बाद फिल्म 'भूल भुलैया' के साथ अक्षय कुमार और विद्या बालन ने पर्दे पर दोबारा जीवंत किया। गाने, अभिनय और कहानी- तीनों लिहाज से फिल्म खरी उतरी। अक्षय कुमार की यह फिल्म 1993 में बनी मलयालम मूवी 'मनिचित्रथाजू' की रीमेक थी।
विज्ञापन
5 of 5
Bhootnath
2013 में सैफ अली खान ने भी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गोन' बनाने की हिम्मत जुटाई। सैफ के एक बयान के बाद इसके सीक्वल की भी चर्चा हो रही है। 2014 में बांग्ला हॉरर कॉमेडी 'भूतर भविष्यत' का हिंदी रीमेक 'गैंग आफ घोस्ट्स' भी आया। इसमें शरमन जोशी ने काम किया था। इसके अलावा, 'चमत्कार', 'भूतनाथ', 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'हैलो ब्रदर', 'तूतक तूतक तूतिया', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी हॉरर-कामेडी फिल्मों का नाम भी लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।