फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Odyssey Box Office Collection: वीकएंड के बाद गिरी ‘द ओडिसी’ की कमाई, सोमवार को किया महज इतना कलेक्शन

Mon, 27 Jul 2026 08:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

The Odyssey Box Office Collection Day 11: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं फिल्म ने आज 11वें दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
The Odyssey Box Office Collection Day 11 Gets A Blow After Weekend
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन आज सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। जानिए फिल्म ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।

The Odyssey Box Office Collection Day 11 Gets A Blow After Weekend
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
11 दिन के बाद भी 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल रविवार को इसने 11.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज सोमवार को इसने 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 121.46 करोड़ का हो गया है।

The Odyssey Box Office Collection Day 11 Gets A Blow After Weekend
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X

‘जन नायकन’ से मुकाबला 
साउथ एक्टर विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ भी 23 जुलाई को रिलीज हो गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 5 दिनों में ही भारत में 130.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ‘जन नायकन’ की वजह से ‘द ओडिसी’ की कमाई में काफी फर्क पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Odyssey Box Office Collection Day 11 Gets A Blow After Weekend
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X

‘द ओडिसी’ की स्टारकास्ट 
‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें- भारत में 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची; किसिंग सीन हटे; फिल्म को क्या रेटिंग मिली?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed