फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब: हॉट सॉन्ग के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटियां सिंकवाना चाहता था प्रोड्यूसर, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

Thu, 11 Nov 2021 08:54 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 11 Nov 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
The producer wanted to heat chapatis on Mallika Sherawat's waist for the hot song, the actress narrated the story
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की हॉट हीरोइनों में गिनी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने एक बार फिर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक लाइव शो के दौरान फिल्म से जुड़े एक ऐसे अनुभव के बारे में बताया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मल्लिका हाल में एक लाइव शो 'द लव लाफ लाइव शो' में दिखाई दी थीं। इस शो के दौरान उन्होंने शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर के साथ हुए एक अनुभव के बारे में बताया। शो के दौरान उन्होंने कहा कि एक बार प्रोड्यूसर ने उनके सामने एक अजीब डिमांड रख दी थी। मल्लिका के मुताबिक एक गाने को फिल्माने के दौरान प्रोड्यूसर की डिमांड थी कि वो उनकी कमर पर रोटी सिकते हुए एक सिक्वेंस शूट करे। इसके आगे मल्लिका ने कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर की इस डिमांड को तुरंत टाल दिया लेकिन उन्हें ये आइडिया बड़ा फनी और ऑरिजिनल लगा था।

 
The producer wanted to heat chapatis on Mallika Sherawat's waist for the hot song, the actress narrated the story
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर की अजीब डिमांड
मल्लिका ने बताया कि उस गाने की शूट के दौरान प्रोड्यूसर उनके पास आए और उनसे कहा कि "बड़ा हॉट सॉन्ग है। ऑडियंस को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट हैं? आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर चपाती सेंक सकता हूं।" इतना सुनने के बाद मल्लिका ने प्रोड्यूसर से कहा कि "क्या तुमने इससे पहले कभी सुना है?"
इसके बाद मल्लिका ने बताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर की इस अजीब मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में मैंने सोचा कि ये काफी फनी और ऑरिजिनल आइडिया है। 

 
The producer wanted to heat chapatis on Mallika Sherawat's waist for the hot song, the actress narrated the story
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हॉटनेस का मतलब
इस शो के दौरान मल्लिका ने खुलकर सवालों के जवाब दिए और अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भारत में हॉटनेस के मायने क्या हैं? उन्होंने कहा कि ये वाकई अजीब है। "भारत में महिलाओं को लेकर हॉटनेस का परसेप्शन काफी अजीब है। ये मुझे समझ में नहीं आता है। मैं मानती हूं कि अब हालात सुधरे हैं लेकिन जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तो ये अजीब था।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The producer wanted to heat chapatis on Mallika Sherawat's waist for the hot song, the actress narrated the story
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मर्डर, ख्वाहिश जैसी फिल्मों में आईं नजर
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उन्होंने ख्वाहिश और मर्डर जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में फिल्मी करियर से जुड़े कई खुलासे किए हैं कि कैसे स्क्रीन पर बोल्ड सीन देने पर उनके साथ को-स्टार का रवैया होता था। हाल में मल्लिका एमएक्स प्लेयर पर आई वेबसीरीज नकाब में दिखाई दीं थीं।
उनके साथ इस वेबसीरीज में ईशा गुप्ता और गौतम रोडे ने भी अभिनय किया था। इस सीरीज की स्क्रिप्ट एक हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटी की मौत की कहानी पर आधारित थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed