फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: कभी बोनी कपूर को राखी बांधती थीं श्रीदेवी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Thu, 11 Nov 2021 08:11 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 11 Nov 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Boney kapoor birthday: boney kapoor and sridevi love story sridevi used to tie rakhi to him
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : Twitter

80 और 90 के दशक में श्रीदेवी ने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली थी। लेकिन इसके साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती थी। चाहे मिथुन चक्रवर्ती से अफेयर हो या फिर बोनी कपूर से बढ़ती नजदीकियां। इतना ही नहीं श्रीदेवी हर साल बोनी कपूर को राखी बांधा करती थीं। लेकिन बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच अचानक ही भाई बहन का रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे। आज बोनी कपूर के 66वें जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे शुरू हुई बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी और क्यों श्रीदेवी को 'घर तोड़ने वाली' एक्ट्रेस कहा जाता था।

Boney kapoor birthday: boney kapoor and sridevi love story sridevi used to tie rakhi to him
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : instagram

बोनी की पहली पत्नी से थी श्रीदेवी की दोस्ती
एक वक्त ऐसा था जब बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और श्रीदेवी के बीच गहरी दोस्ती थी। इतना ही नहीं मोना ने श्रीदेवी को लंबे समय तक अपने घर में रहने की जगह तक दी थी। इस दौरान वह एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं। कहा तो ये भी जाता है कि श्रीदेवी ने 1985 में गुपचुप तरीके से मिथुन से शादी कर ली थी।

Boney kapoor birthday: boney kapoor and sridevi love story sridevi used to tie rakhi to him
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self

मिधुन के लिए बोनी को बांधती थी राखी
दरअसल, मिथुन को लगता था कि बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी, ये बात खुद बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। मोना ने बताया था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney kapoor birthday: boney kapoor and sridevi love story sridevi used to tie rakhi to him
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self

पहले से शादीशुदा थे मिथुन
बॉलीवुड में रोजाना मिथुन और श्रीदेवी के किस्से चर्चा में रहने लगे थे। जब इस बात की भनक मिथुन की पहली पत्नी गीता बाली को लगी तो उन्होंने मिथुन को धमकी दी। जिसके बाद साल 1988 में श्रीदेवी और मिथुन के रास्ते अलग कर लिए। 

विज्ञापन
Boney kapoor birthday: boney kapoor and sridevi love story sridevi used to tie rakhi to him
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी से प्यार करने लगे बोनी
बोनी कपूर ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दौरान श्रीदेवी पास रोल लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात श्रीदेवी के साथ शेयर किया था और कहां था कि वह उनसे प्यार करते हैं। जिसके बाद वह कई फिल्मों में साथ काम करते और ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताने लगे थे। बोनी की पहली पत्नी को उनपर कभी शक नहीं हुआ था क्योंकि श्रीदेवी बोनी को अपनी भाई बोलती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed