{"_id":"671b15b4507f38fb9a027958","slug":"the-roshans-to-release-on-10-january-2025-on-netflix-on-hrithik-roshan-birthday-shah-rukh-khan-priyanka-chopra-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Roshans: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर रिलीज होगी 'द रोशनस'! डॉक्यू-सीरीज में शाहरुख-प्रियंका भी आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Roshans: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर रिलीज होगी 'द रोशनस'! डॉक्यू-सीरीज में शाहरुख-प्रियंका भी आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:28 AM IST
सार
'द रोशन्स' डॉक्यू सीरीज में रोशन परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा फिल्म उद्योग में दिए गए योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें संगीतकार रोशन, संगीतकार राजेश रोशन, फिल्म निर्माता राकेश और अभिनेता ऋतिक शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद पर बनी डॉक्यू-सीरीज एंग्री यंग मैन काफी चर्चित रही। इससे दर्शकों को दोनों के बारे में जानने को मिला। वहीं, अब रोशन परिवार पर बनी डॉक्यू-सीरीज भी इसी साल दर्शकों के बीच आने वाली है। इसमें रोशन परिवार की विरासत देखने को मिलेगी। अब इस डॉक्यू-सीरीज की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशन्स' का प्रीमियर कथित तौर पर 10 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह तारीख विशेष है, क्योंकि यह ऋतिक रोशन के 51वें जन्मदिन पर पड़ रही है। शो की रिलीज, जो पहले दिसंबर 2024 के लिए निर्धारित थी, वह अब कथित तौर पर एक महीने के लिए आगे बढ़ा दी गई है।
रोशन परिवार के लिए खास है यह साल
जनवरी 2025 रोशन परिवार के लिए महत्वपूर्ण वर्ष होगा। यह ऋतिक की पहली फिल्म कहो ना...प्यार है की 25वीं वर्षगांठ होगी, जो 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित और शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत फिल्म करण अर्जुन (1995) भी 13 जनवरी को अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगी।
अन्य सितारों की भी होगी झलक
रोशन परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा फिल्म उद्योग में दिए गए योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें संगीतकार रोशन, संगीतकार राजेश रोशन, फिल्म निर्माता राकेश और अभिनेता ऋतिक शामिल हैं। शशि रंजन द्वारा निर्देशित 'द रोशन्स' 2023 की शुरुआत में फ्लोर पर आई थी। यह सीरीज उनकी यात्रा को दर्शाएगी और इसमें न केवल परिवार के सदस्यों के साक्षात्कार शामिल होंगे, बल्कि शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा जोनास और एक्शन निर्देशक शाम कौशल जैसी अन्य उद्योग हस्तियों के साक्षात्कार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
राकेश-ऋतिक की आगामी फिल्में
इस बीच, ऋतिक अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म, जिसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म 2025 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। वाईआरएफ की 'अल्फा' में भी उनका कैमियो हो सकता है। इस बीच राकेश कथित तौर पर कृष 4 में व्यस्त हैं, जिसमें उनके बेटे ऋतिक भी मुख्य भूमिका में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।