फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पोस्ट कर बढ़ाया उत्साह

Sat, 23 Nov 2024 11:30 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Nov 2024 11:30 AM IST
सार

गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित 'द साबरमती रिपोर्ट' को कई भाजपाशासित राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब फिल्म की टीम विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और एकता आर कपूर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। 
 

विज्ञापन
The Sabarmati Report Union Home Minister Amit Shah met ekta kapoor vikrant massey Raashii Khanna watch photos
'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले अमित शाह - फोटो : एक्स

साल 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में लगी हुई है। विक्रांत मैसी और राशि खन्ना अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है, लेकिन इसे राजनेताओं से काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म को भाजपाशासित राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसी दौरान फिल्म की पूरी टीम ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने पोस्ट कर 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ की है। 

The Sabarmati Report Union Home Minister Amit Shah met ekta kapoor vikrant massey Raashii Khanna watch photos
"द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले अमित शाह - फोटो : एक्स

फिल्म की टीम ने की अमित शाह से मुलाकात 

'द साबरमती रिपोर्ट' की पूरी टीम निर्माता एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन, कलाकार विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीं, अमित शाह ने फिल्म की टीम के साथ एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही सच्चाई को बयां करने के लिए फिल्म के सदस्यों के साहस की तारीफ करते नजर आए। 

The Sabarmati Report Union Home Minister Amit Shah met ekta kapoor vikrant massey Raashii Khanna watch photos
'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले अमित शाह - फोटो : एक्स

अमित शाह ने बांधे फिल्म की तारीफों के पुल

अमित शाह ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'साबरमती रिपोर्ट की टीम से मुलाकात की और उन्हें सच बताने के साहस के लिए बधाई दी। फिल्म उस सच्चाई को सामने लाने के लिए झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है जिसे राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए लंबे समय तक दबाया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report Union Home Minister Amit Shah met ekta kapoor vikrant massey Raashii Khanna watch photos
'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले अमित शाह - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर जारी संघर्ष 

हालांकि, विक्रांत मैसी और राशि खन्ना अभिनीत 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के आठ दिन पूरे कर लिए हैं। इसने शुक्रवार को लगभग 68 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 12.18 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। फिल्म में कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
The Sabarmati Report Union Home Minister Amit Shah met ekta kapoor vikrant massey Raashii Khanna watch photos
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

'द साबरमती रिपोर्ट' की कहानी 

'द साबरमती रिपोर्ट' ने भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय प्रस्तुत किया जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह फिल्म 27 फरवरी, 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस6 कोच में आग लगने पर आधारित है, जिसमें अयोध्या से लौट रहे कम से कम 59 श्रद्धालु मारे गए थे। इस घटना के कारण गुजरात में बड़े पैमाने पर दंगे भड़क उठे। विक्रांत मैसी फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के द्वारा किया गया है। 

IFFI GOA 2024: इशिता राज की वेब सीरीज का पहला लुक देख चौंके लोग, राजनंदिनी के किरदार पर बजीं खूब तालियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed