प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है लेकिन उन्हें उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सच्ची कहानी पर आधारित 'द स्काई इज पिंक' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं।
'वॉर' के आगे फीकी पड़ी प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक', जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 'द स्काई इज पिंक' की कमाई काफी ठंडी रही। अभी तक के आंकड़ों को देखें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने 3 करोड़ का कलेक्शन किया होगा। सोमवार के आधिकारिक आंकड़े फिलहाल नहीं आए हैं। प्रियंका की मुश्किलें ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने भी बढ़ा दी है। 'द स्काई इज पिंक' को 'वॉर' से कड़ी टक्कर मिल रही है।
इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। 'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी बनी हैं। फरहान अख्तर निरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जायरा वसीम इस कपल की बेटी का रोल कर रही हैं।
13 दिन बीत जाने के बाद भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' अच्छा कलेक्शन कर रही है। सोमवार को वीकडेज होने के बावजूद सिनेमाघरों तक दर्शक पहुंचे और फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस तरह 'वॉर' ने करीब 280 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी धुआंधार कमाई कर रही है और 11 मिलियन डॉलर यानी 79.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है जबकि यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
कपिल शर्मा एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए लेते हैं कितने करोड़, उदित नारायण ने खोल दिया राज