फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: तगड़ी दोस्ती के बाद भी शाहरुख खान को मैसेज करने से बचती हैं काजोल, यह है वजह

Fri, 28 Jul 2023 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Jul 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
The Trial star Kajol says Shah Rukh Khan would stab her with a fork if she texted him constantly
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस की फेवरेट है। इसके अलावा रियल लाइफ में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मगर, किंग खान को कॉल करने में काजोल काफी डरती हैं। वह उन्हें रोज कॉल नहीं कर सकतीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद यह खुलासा किया है। साथ ही इसकी वजह भी बताई है।

The Trial star Kajol says Shah Rukh Khan would stab her with a fork if she texted him constantly
काजोल-पठान - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान काजोल ने कहा कि वह और शाहरुख खान बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। वह मानती हैं कि वह दिन और रात किसी भी वक्त शाहरुख को फोन लगा सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं जानती हूं कि अगर मुझे कभी सुबह तीन बजे उन्हें फोन करना होता, तो वह मेरा फोन उठाते। वह जानते हैं कि इसका ठीक उल्टा भी हो सकता है'।

The Trial star Kajol says Shah Rukh Khan would stab her with a fork if she texted him constantly
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए आगे मजाक में कहा कि लेकिन अगर वह शाहरुख खान को रोजाना मैसेज भेजेंगी तो वह उन्हें कांटे से मार देंगे। काजोल ने हंसते हुए कहा, 'नहीं! मैं उन्हें रोज मैसेज नहीं भेजती। 'गुड मॉर्निंग' मैसेज और फ्लॉवर वाले फोटोग्राफ...अगर मैं इस तरह के मैसेज उन्हें लगातार भेजूंगी तो वह मुझे छोड़ेंगे नहीं'। 
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाया गवाह को खरीदने का गंभीर आरोप, बोलीं- मुंह बंद रखने के लिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
The Trial star Kajol says Shah Rukh Khan would stab her with a fork if she texted him constantly
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि काजोल और शाहरुख खान पहली बार 'बाजीगर' में साथ नजर आए। इसके बाद दोनों 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे',  'कुछ कुछ होता है',  'कभी खुशी कभी गम', 'माय नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों साथ काम कर चुके हैं।
RARKPK Twitter Review: फैंस को पसंद आई 'रॉकी और रानी' की जोड़ी, फिल्म को बताया 'वन टाइम वॉच'

विज्ञापन
The Trial star Kajol says Shah Rukh Khan would stab her with a fork if she texted him constantly
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो उनकी फिल्म 'जवान' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
RARKPK Day 1: रॉकी का खाता 18 करोड़ से कम पर खुलने की आशंका, समझिए रणवीर की फिल्मों का अब तक का गणित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed