फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 साल तक इस अभिनेत्री ने किया बॉलीवुड पर राज, अब लाइमलाइट से दूर जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Mon, 11 Nov 2019 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 11 Nov 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Then and Now 40 years Mala Sinha huge transformation in looks
Mala Sinha - फोटो : twitter

Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा की। माला सिन्हा 83 साल की हो गई हैं। माला सिन्हा ने सिनेमाजगत में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही हिंदी सिनेमाजगत में 40 साल तक राज किया। इतने लंबे वक्त में समय के साथ उनके लुक में भी बदलाव आता गया। तस्वीरों में देखिए माला सिन्हा का बदलता लुक और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

Then and Now 40 years Mala Sinha huge transformation in looks
mala sinha - फोटो : file photo

माला सिन्हा उस जमाने में दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर पुकारते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे। 

Then and Now 40 years Mala Sinha huge transformation in looks
Mala Sinha - फोटो : file photo

कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now 40 years Mala Sinha huge transformation in looks
mala sinha - फोटो : file photo

1957 में आई फिल्म 'प्यासा' की स्क्रिप्ट पहले मधुबाला के लिखी गई थी। किसी वजह से मधुबाला इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं और ये फिल्म माला सिन्हा को मिल गई। इस फिल्म ने माला की किस्मत बदल दी। माला सिन्हा ने जीनत अमान और परवीन बॉबी पर एक ऐसा कमेन्ट किया था, जिसे सुन ये दोनों अभिनेत्रियां नाराज हुई थीं। 

विज्ञापन
Then and Now 40 years Mala Sinha huge transformation in looks
माला सिन्हा - फोटो : Social Media

माला सिन्हा अपने जमाने की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं और दर्शक उन्हें काफी पसंद करते थे। माला सिन्हा के पति का नाम चिदंबर प्रसाद लोहानी है। उनकी एक बेटी भी है, प्रतिभा। प्रतिभा ने बॉलीवुड में बड़े ही जोर-शोर से एंट्री की थी लेकिन उतनी ही तेजी से फ्लॉप भी हो गईं। बेटी के असफल होने के बाद माला सिन्हा ने पार्टीज में जाना बंद कर दिया। वो अब लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं।

  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed