कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' (Andaz Apna Apna) चार अक्टूबर 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 25 साल हो चुके हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के छह दिग्गज सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति थे। फिल्म रिलीज के 25 साल पूरे होने पर जश्म मनाया जा रहा है। तस्वीरों में देखिए फिल्म की स्टारकास्ट में अब कितना बदलाव आ गया है।
'अंदाज अपना अपना' फिल्म ने पूरे किए 25 साल, तस्वीरों में देखिए कितना बदल गई स्टारकास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान- अमर मनोहर
आमिर खान ने 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में अमर मनोहर का किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। आमिर खान के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। आमिर इन दिनों 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में व्यस्त हैं। तस्वीर में देखिए आमिर खान के लुक में बदलाव...
सलमान खान- प्रेम भोपाली
अब बात करते हैं सलमान खान की। इस फिल्म में सलमान ने प्रेम भोपाली का रोल निभाया था। इस फिल्म से अब तक सलमान के लुक में बहुत बदलाव आया है। सलमान आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'भारत' फिल्म में नजर आए थे। इन दिनों 'बिग बॉस' सीजन 13 को होस्ट कर रहे हैं।
रवीना टंडन- रवीना
इस फिल्म में रवीना का नाम रवीना ही था। रवीना हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। तस्वीर में देखिए 25 साल में रवीना के लुक में बदलाव...
करिश्मा कपूर- करिश्मा
इस फिल्म में करिश्मा का नाम भी करिश्मा ही था। करिश्मा के लुक में भी पहले की अपेक्षा बहुत बदलाव आ गया है। यहां तक कि वह अब फिल्मों में बहुत कम सक्रिय हैं।